Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जानें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा...

By एस पी सिन्हा | Published: June 22, 2022 04:39 PM2022-06-22T16:39:05+5:302022-06-22T16:40:32+5:30

Presidential Election 2022: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ओडिशा के सभी दलों के सांसदों और विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है क्योंकि वह प्रदेश की बेटी हैं।

Presidential Election 2022 nda Draupadi Murmu candidate bihar cm Nitish Kumar expressed happiness tribal woman highest post country | Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जानें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Highlights देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।राजनीतिक करियर की शुरुआत 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के सदस्य के रूप में की थीं। 2000 में बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री बनीं और 2015 में झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं।

Presidential Election 2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं, एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिये उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है।

नीतीश ने कहा कि कल प्रधानमंत्रीजी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भी इसके लिये हृदय से धन्यवाद। मूलतः उड़ीसा की रहनेवाली द्रौपदी मुर्मू ने वहां की सरकार में मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था, उसके पश्चात् झारखण्ड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का बुधवार को समर्थन किया। तमांग ने कहा कि उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा राजग की सहयोगी होने के नाते मुर्मू की उम्मीदवारी का बिना शर्त समर्थन करेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि वह विजयी होंगी और आदिवासी समूदाय से देश की पहली राष्ट्रपति बनेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में कहा, “ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के भाजपा संसदीय बोर्ड के निर्णय का तहे दिल से स्वागत करता है।”

तमांग ने कहा, “हम उन्हें राष्ट्रपति चुनाव 2022 में पहली आदिवासी महिला उम्मीदवार बनने के लिए बधाई देते हैं। यह वास्तव में भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा लिया गया एक बड़ा निर्णय है ... मुझे विश्वास है कि उनका गरिमामय व्यक्तित्व देश के कद को और ऊंचा करेगा।”

सिक्किम की 32 सदस्यीय विधानसभा में एसकेएम के 19 विधायक हैं और भाजपा के 12 सदस्य हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता मुर्मू को आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। 

Web Title: Presidential Election 2022 nda Draupadi Murmu candidate bihar cm Nitish Kumar expressed happiness tribal woman highest post country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे