लाइव न्यूज़ :

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद हर महीने देते हैं इतना टैक्‍स, जानिए कितनी मिलती है सैलरी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 07:57 IST

राष्ट्रपति कोविंद रविवार की सुबह कानपुर देहात जिले के परौंख गांव में अपने जन्म स्थान पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति देश का सबसे ज्यादा सलैरी लेने वाला कर्मचारी है।रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने गांव पहुंचे थे। इस दौरान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद महाराजा एक्सप्रेस से सफर किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि वह हर महीने 2.75 लाख रुपये का टैक्स (कर) देते हैं। कुछ समाचार चैनलों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कानपुर देहात जिले के झीझंक में यह बात कही। कोविंद 25 जून को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन (प्रेजिडेंशियल ट्रेन) से कानपुर की यात्रा पर निकले थे। 

ट्रेन झिंझक और कानपुर देहात के रूरा में रूकी, जहां राष्ट्रपति ने अपने स्कूल के दिनों के और सामाजिक सेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों के साथ मुलाकात की और बातचीत की थी। राष्ट्रपति ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''यदि राष्ट्रपति देश के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मी हैं, तो वह कर भी देते हैं। मैं 2.75 लाख रुपये प्रति महीना कर भी देता हूं। लेकिन लोग केवल मेरे पांच लाख रुपये वेतन की चर्चा करते हैं।'' 

अपने पैतृक गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गांव के एक सामान्य बच्चे के रूप में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगे। कानपुर देहात जिले में स्थित अपनी जन्मस्थली परौंख गांव में सभा को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा, ''एक सामान्य बच्चे के रूप में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने का सम्मान मिलेगा लेकिन, हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था ने इसे पूरा कर दिखाया।'' 

राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को भी श्रद्धांजलि दी और कहा, ‘‘आज मैं जहां भी पहुंचा हूं, उसका श्रेय इस गांव की मिट्टी, इस क्षेत्र, आपके प्यार और आशीर्वाद को जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संस्कार बुजुर्गों को माता-पिता का सम्मान देने का है और आज, मुझे खुशी है कि हमारे परिवार में बड़ों को सम्मान देने की यह परंपरा अभी भी जारी है।’’ 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया