लाइव न्यूज़ :

'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए किए गए बदलावों से वहां के लोग लाभान्वित होंगे', पढ़ें राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 14, 2019 19:43 IST

President Ram Nath Kovind Independence Day 2019 Speech: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में किए गए बदलावों और तीन तलाक समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए देशवासियों को संबोधित किया।

Open in App

President Ram Nath Kovind Independence Day 2019 Speech: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतवासियों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपना भाषण देशवासियों को बधाई देते हुए शुरू किया। उन्होंने अपने भाषण में देश की आजादी की खातिर लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जताई। राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और गुरुनानक के 550वें जयंती वर्ष को लेकर भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार रखे।

जैसा कि देशवासियों की नजरें इस बात पर भी टिकी थीं कि राष्ट्रपति जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर क्या कहेंगे, इस मुद्दे पर भी उन्होंने अपने विचार रखे। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए हाल ही में किए गए बदलावों से वहां के निवासी बहुत अधिक लाभान्वित होंगे।'' उन्होंने  17वें आम चुनाव में शामिल हुए मतदाताओं को बधाई दी। इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। 

राष्ट्रपति का संबोधन ऑल इंडिया रेडियो और राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रसारित किया गया। राष्ट्रपति के संबोधन को एफएम गोल्ड, एफएम रेनबो, राजधानी, इंद्रप्रस्थ चैनलों और ऑल इंडिया रेडियो की अन्य अतिरिक्त फ्रीक्वेंसीज पर सुना गया। राष्ट्रपति का संबोधन एआईआर न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया गया। 

14 Aug, 19 07:24 PM

मेरी कामना है कि हमारी समावेशी संस्कृति, हमारे आदर्श, हमारी करुणा, हमारी जिज्ञासा और हमारा भाई-चारा सदैव बना रहे। और हम सभी, इन जीवन-मूल्यों की छाया में आगे बढ़ते रहें। मैं आप सभी को स्वाधीनता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। जय हिन्द!

14 Aug, 19 07:24 PM

हमारे स्वतन्त्रता आंदोलन को स्वर देने वाले महान कवि सुब्रह्मण्य भारती ने सौ वर्ष से भी पहले भावी भारत की जो कल्पना की थी वह हमारे प्रयासों में साकार होती दिखाई देती है।

14 Aug, 19 07:23 PM

हमारी संस्कृति की यह विशेषता है कि हम सब प्रकृति के लिए और सभी जीवों के लिए प्रेम और करुणा का भाव रखते हैं। पूरी दुनिया के जंगली बाघों की तीन-चौथाई आबादी को हमने सुरक्षित बसेरा दिया है।

14 Aug, 19 07:23 PM

मुझे विश्वास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए भारत, अपनी संवेदनशीलता बनाए रखेगा; भारत, अपने आदर्शों पर अटल रहेगा; भारत, अपने जीवन मूल्यों को सँजोकर रखेगा और साहस की परंपरा को आगे बढ़ाएगा।

14 Aug, 19 07:23 PM

भारत युवाओं का देश है। हमारे युवाओं की ऊर्जा खेल से लेकर विज्ञान तक और ज्ञान की खोज से लेकर सॉफ्ट स्किल तक कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा बिखेर रही है।

14 Aug, 19 07:23 PM

दूसरे देशों के साथ हमारे सम्बन्धों में भी हम सहयोग की इसी भावना का परिचय देते हैं। हमारे पास जो भी विशेष अनुभव और योग्यताएं हैं उन्हें सहयोगी देशों के साथ साझा करने में हमें खुशी होती है।

14 Aug, 19 07:23 PM

भारत का समाज तो हमेशा से सहज और सरल रहा है, तथा ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर चलता रहा है। हम भाषा, पंथ और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एक दूसरे का सम्मान करते रहे हैं। हजारों वर्षों के इतिहास में, भारतीय समाज ने शायद ही कभी दुर्भावना या पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर काम किया हो।

14 Aug, 19 07:22 PM

जब हम अपने देश की समावेशी संस्कृति की बात करते हैं तब हम सबको यह भी देखना है कि हमारा आपसी व्यवहार कैसा हो। सभी व्यक्तियों के साथ हमें वैसा ही सम्मान-जनक व्यवहार करना चाहिए जैसा हम उनसे अपने लिए चाहते हैं।

14 Aug, 19 07:22 PM

समाज और राष्ट्र के विकास के लिए बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर का सदुपयोग करना और उसकी रक्षा करना, हम सभी का कर्तव्य है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर हर भारतवासी का है, हम सब का है क्योंकि यह राष्ट्रीय संपत्ति है।

14 Aug, 19 07:22 PM

हर घर में शौचालय और पानी उपलब्ध कराने का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब इन सुविधाओं से, हमारी बहन-बेटियों का सशक्तीकरण हो और उनकी गरिमा बढ़े।

14 Aug, 19 07:22 PM

सरकार के प्रयासों का पूरा लाभ उठाने के लिए हम सभी नागरिकों को जागरूक और सक्रिय रहना होगा।

14 Aug, 19 07:21 PM

देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए, सरकार अनेक बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रही है।

14 Aug, 19 07:21 PM

सरकार, लोगों की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी सहायता के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सामर्थ्य उन्हें उपलब्ध करा रही है। ऐसे अनुकूल वातावरण में, हमारे देशवासी जो उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, वे हमारी कल्पना से भी परे हैं।

14 Aug, 19 07:20 PM

लोगों के जनादेश में उनकी आकांक्षाएं साफ दिखाई देती हैं। इन आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार अपनी भूमिका निभाती है। मेरा मानना है कि 130 करोड़ भारतवासी अपने कौशल, प्रतिभा, उद्यम तथा इनोवेशन के जरिए, बहुत बड़े पैमाने पर, विकास के और अधिक अवसर पैदा कर सकते हैं।

14 Aug, 19 07:20 PM

आज हमारा लक्ष्य है कि विकास की गति तेज हो, शासन व्यवस्था कुशल और पारदर्शी हो ताकि लोगों का जीवन बेहतर हो।

14 Aug, 19 07:20 PM

हमारी संस्थाओं और नीति निर्माताओं को चाहिए कि नागरिकों से जो संकेत उन्हें मिलते हैं, उन पर पूरा ध्यान दें और देशवासियों के विचारों तथा इच्छाओं का सम्मान करें।

14 Aug, 19 07:20 PM

मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि संसद के हाल ही में संपन्न हुए सत्र में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों की बैठकें बहुत सफल रही हैं।

14 Aug, 19 07:19 PM

यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने गौरवशाली देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जोश के साथ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।

14 Aug, 19 07:19 PM

इसी वर्ष गर्मियों में, आप सभी देशवासियों ने 17वें आम चुनाव में भाग लेकर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सम्पन्न किया है। इस उपलब्धि के लिए, सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं।

14 Aug, 19 07:19 PM

मुझे विश्वास है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए हाल ही में किए गए बदलावों से वहां के निवासी बहुत अधिक लाभान्वित होंगे।

14 Aug, 19 07:19 PM

जिस महान पीढ़ी के लोगों ने हमें आज़ादी दिलाई, उनके लिए स्वाधीनता, केवल राजनीतिक सत्ता को हासिल करने तक सीमित नहीं थी। उनका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और समाज की व्यवस्था को बेहतर बनाना भी था।

14 Aug, 19 07:18 PM

2019 का यह साल, गुरु नानक देवजी का 550वां जयंती वर्ष भी है। वे भारत के सबसे महान संतों में से एक हैं। गुरु नानक देवजी के सभी अनुयायियों को मैं इस पावन जयंती वर्ष के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

14 Aug, 19 07:18 PM

वर्तमान में चल रहे हमारे अनेक प्रयास गांधीजी के विचारों को ही यथार्थ रूप देते हैं। अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे देशवासियों का जीवन बेहतर बनाया जा रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर विशेष ज़ोर देना भी गांधीजी की सोच के अनुरूप है।

14 Aug, 19 07:18 PM

गांधीजी का मार्गदर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने हमारी आज की गंभीर चुनौतियों का अनुमान पहले ही कर लिया था। गांधीजी मानते थे कि हमें प्रकृति के संसाधनों का उपयोग विवेक के साथ करना चाहिए ताकि विकास और प्रकृति का संतुलन हमेशा बना रहे।

14 Aug, 19 07:12 PM

2 अक्टूबर को हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे। गांधीजी, हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। वे समाज को हर प्रकार के अन्याय से मुक्त कराने के प्रयासों में हमारे मार्गदर्शक भी थे

14 Aug, 19 07:04 PM

हम अपने उन असंख्य स्वतन्त्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्या‍ग और बलिदान के महान आदर्श प्रस्तुत किए

14 Aug, 19 07:04 PM

भारत माता की सभी संतानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई: रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, ''तिहत्तरवें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह स्वाधीनता दिवस भारत-माता की सभी संतानों के लिए बेहद खुशी का दिन है, चाहे वे देश में हों या विदेश में..''

14 Aug, 19 07:13 PM

 

14 Aug, 19 07:06 PM

तीन तलाक पर कानून बनने से महिलाओं को लाभ होगा। 

14 Aug, 19 07:06 PM

जम्मू-कश्मीर में बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। 

14 Aug, 19 07:05 PM

जम्मू-कश्मीर के लोग किए गए बदलावों से लाभान्वित होंगे।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसरामनाथ कोविंदइंडियामोदी सरकारसंसदजम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो