कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले राहुल, 'देश में आज छलावे का जाल बुना जा रहा है'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 28, 2017 11:59 AM2017-12-28T11:59:42+5:302017-12-28T12:25:45+5:30

राहुल ने बीजेपी हमला बोलते हुए कहा, अंबेडकर दिया संविधान आज खतरे में है।

president rahul gandhi on 133rd foundation day of the congress party | कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले राहुल, 'देश में आज छलावे का जाल बुना जा रहा है'

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले राहुल, 'देश में आज छलावे का जाल बुना जा रहा है'

कांग्रेस  पार्टी आज देशभर में अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है। अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार पार्टी को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। अंनत कुमार हेगड़े  के बयान पर उन्होंने कहा आज बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है,  ये देखना दुखद है। लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें। राहुल के कहा कांग्रेस हमेशा के सच के लिए लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। 

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

पार्टी को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा देश में आज छलावे का जाल बुना जा रहा है। इसी बेसिक आइडिया पर बीजेपी अपना काम करती है कि किस तरह से सियासी फायदे के लिए झूठ का इस्तेमाल किया जा सकता है। उनके और हमारे बीच यही फर्क है। हो सकता है कि हम अच्छा प्रदर्शन ना करें, हम हार भी जाएं लेकिन हम सचाई का साथ नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान के खिलाफ दिए जा रहे बयानों का भी हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को काफी संघर्ष के बाद आजादी हासिल हुई थी, देश के लिए संविधान बनाना गौरव का क्षण था जिसे बीजेपी धूमिल करने की कोशिश कर रही है।

इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह जैसे कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया है। राहुल के  इस अंदाज ने साफ तौर पर जाहिर कर दिया कि वह हेगड़े का मुद्दा संसद में उठाएंगे। हाल ही में 16 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने हैं, बतौर अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पहली बार आज कांग्रेस दफ्तर में पार्टी का झंडा लहराया है।

Web Title: president rahul gandhi on 133rd foundation day of the congress party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे