राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा, अहमदाबाद में करेंगे 22 किमी लंबे रोडशो, एक लाख लोग आएंगे, साबरमती आश्रम जाएंगे

By भाषा | Published: February 20, 2020 12:51 PM2020-02-20T12:51:30+5:302020-02-20T12:51:30+5:30

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो दावा अपने एक वीडियो में किया है, उससे यह संख्या काफी कम है। हाल में ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था, ‘‘ रोडशो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे।’’ गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है।

President Donald Trump will visit India, 22 km long roadshow in Ahmedabad, one lakh people will come, visit Sabarmati Ashram | राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा, अहमदाबाद में करेंगे 22 किमी लंबे रोडशो, एक लाख लोग आएंगे, साबरमती आश्रम जाएंगे

साबरमती आश्रम के दौरे के समय एक चरखा, महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित दो पुस्तकें और उनका एक चित्र उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

Highlightsअहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।प्रधानमंत्री मोदी मेहमानों को एक ही स्थान से पूरा साबरमती रिवरफ्रंट दिखा सकें।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले 22 किलोमीटर लंबे रोडशो के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक लाख लोगों के मौजूद रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ट्रंप ने जो दावा अपने एक वीडियो में किया है, उससे यह संख्या काफी कम है। हाल में ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था, ‘‘ रोडशो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे।’’ गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है।

अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोडशो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 24 फरवरी को यहां साबरमती आश्रम के दौरे के समय एक चरखा, महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित दो पुस्तकें और उनका एक चित्र उपहार स्वरूप दिया जाएगा। साबरमती नदी के किनारे स्थित आश्रम में ट्रंप के दौरे में उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे।

ट्रंप आश्रम का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। गांधी आश्रम के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान स्वतंत्रता आंदोलन के समय 1917 से 1930 तक गांधीजी का आवास रहा था। अब इसका प्रबंधन साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट देखता है।

आश्रम के न्यासी कार्तिकेय साराभाई और अमृत मोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम अमेरिकी महिला नागरिक मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी आश्रम में करीब आधा घंटा बिताएंगे। सूत्रों ने बताया कि ट्रंप और मेलानिया हृदय कुंज के पास रखा चरखा भी चला सकते हैं। हृदय कुंज आश्रम में स्थित एक कुटिया है जहां गांधीजी अपनी पत्नी कस्तूरबा के साथ रहते थे। अमृत मोदी ने कहा, ‘‘हम ट्रंप को चरखा, गांधीजी की आत्मकथा और एक पुस्तक ‘माई लाइफ माई मैसेज’ भेंट करेंगे।

यह पुस्तक गांधीजी के संपूर्ण जीवन को दर्शाने वाली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आश्रम ट्रंप को गांधीजी का पोट्रेट भी उपहार में देगा। हम उन्हें चरखे के साथ एक नोट देंगे जिसमें देश के स्वतंत्रता संघर्ष में इसके महत्व का वर्णन होगा।’’ अमृत मोदी के अनुसार मेहमानों का स्वागत हाथ से बनी मालाओं से किया जाएगा। ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी एक रोड शो में भी शामिल होंगे जो अहमदाबाद हवाईअड्डे से शुरू होगा और आश्रम से गुजरते हुए मोटेरा में क्रिकेट स्टेडियम में समाप्त होगा।

अधिकारियों के अनुसार आश्रम के पीछे की तरफ एक मंच तैयार किया जा रहा है ताकि प्रधानमंत्री मोदी मेहमानों को एक ही स्थान से पूरा साबरमती रिवरफ्रंट दिखा सकें। गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि ट्रंप और मेलानिया वाशिंगटन से सीधे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू करेंगे। रोड शो के 22 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रंप और मोदी का स्वागत करते हुए बड़े होर्डिंग लगाये गये हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि दोनों नेताओं का अभिनंदन करने के लिए पूरे रास्ते में सड़क के दोनों ओर एक लाख से अधिक लोग खड़े हो सकते हैं। रोड शो के बाद दोनों नेताओं का मोटेरा में नवनिर्मित स्टेडियम का उद्घाटन का कार्यक्रम है जहां ‘नमस्ते ट्रंप’ नामक कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं। 

Web Title: President Donald Trump will visit India, 22 km long roadshow in Ahmedabad, one lakh people will come, visit Sabarmati Ashram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे