लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद पहले चुनावों के लिए जम्मू-कश्मीर में तैयारियां जोरों पर

By भाषा | Updated: November 27, 2020 18:01 IST

Open in App

श्रीनगर, जम्मू, 26 नवंबर अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने और पूर्ववर्ती राज्य के पुनर्गठन के बाद जम्मू-कश्मीर में पहले चुनावों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और जिला विकास परिषद् (डीडीसी) के चुनाव शनिवार से शुरू होने जा रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जिला विकास परिषद् के पहले चुनाव आठ चरणों में होंगे जिनमें 28 नवंबर से 22 दिसंबर तक 20 जिलों में 280 सदस्यों का चयन किया जाएगा। केंद्र शासित क्षेत्र में निर्वाचित सरकार की गैर मौजूदगी में ये परिषद् क्षेत्र में प्रशासन की नई इकाई बनने वाले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि डीडीसी के साथ ही 12,153 पंचायत क्षेत्रों के उपचुनाव भी होने जा रहे हैं। इनमें से 11,814 क्षेत्र कश्मीर घाटी में और शेष 339 जम्मू में पड़ते हैं।

पहले चरण के चुनाव का प्रचार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया और अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और कोविड-19 महामारी को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों के प्रथम चरण में करीब 1475 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आठ चरणों में होने वाले चुनावों में पीजीएडी, भाजपा और पूर्व वित्त मंत्री अलताफ बुखारी की अपनी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

वर्ष 2018 में पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने वाले बड़े क्षेत्रीय दल नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 2644 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और इस चरण में सात लाख तीन हजार 620 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

पहले चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।

राज्य के चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने कश्मीर प्रवासियों के लिए जम्मू और उधमपुर में विशेष मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि वे अपने अधिकारों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित चुनाव कराने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो