प्रयागराज: बीजेपी सांसद श्यामा चरण गुप्ता के भांजे पर अज्ञात शख्स ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस
By भाषा | Published: December 30, 2018 03:41 AM2018-12-30T03:41:29+5:302018-12-30T03:41:29+5:30
उन्होंने बताया कि गोली सचिन के कंधे के नीचे लगी और नगर के एक निजी नर्सिंग होम में आपरेशन कर गोली बाहर निकाल ली गई। अब वह खतरे से बाहर है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुना पार डभाव गांव में स्थानीय सांसद श्यामा चरण गुप्ता के भांजे सचिन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार शाम गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक (यमुना पार) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पीटीआई भाषा को बताया कि भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता की बहन का बेटा सचिन रीवा रोड पर डभाव गांव में एक कंप्यूटर सेंटर चलाता है। आज शाम उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया जिससे कुछ कहासुनी होने के बाद उसने सचिन पर गोली चला दी ।
उन्होंने बताया कि गोली सचिन के कंधे के नीचे लगी और नगर के एक निजी नर्सिंग होम में आपरेशन कर गोली बाहर निकाल ली गई। अब वह खतरे से बाहर है।
पुलिस मामलो में प्राथमिकी दज कर रही है ।