विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बनाएंगे नई पार्टी, कहा- बीजेपी के कई लोग मोदी से नाराज
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 28, 2018 12:15 AM2018-05-28T00:15:52+5:302018-05-28T00:21:38+5:30
विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने आज कहा कि वह 24 जून को एक नई पार्टी लेकर आएंगे। बडोदरा में मीडिया से बात करते हुए तोगड़िया ने मोदी सरकार की आलोचना की और उस पर वादों से मुकरने और लोगों की आकांक्षाएं पूरी नहीं करने का आरोप लगाया।
वडोदरा, 27 मई। विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने आज कहा कि वह 24 जून को एक नई पार्टी लेकर आएंगे। बडोदरा में मीडिया से बात करते हुए तोगड़िया ने मोदी सरकार की आलोचना की और उस पर वादों से मुकरने और लोगों की आकांक्षाएं पूरी नहीं करने का आरोप लगाया।
उन्होंने मोदी सरकार के प्रदर्शन को माइनस 25 परसेंट बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश नीति को खराब बताया। इसके बाद तोगड़िया ने कहा कि बड़े सपने बेचना काफी नहीं है। साथ ही कहा कि राष्ट्र निर्माण, कार्यों की सच्चाई पर निर्भर होती है जो जमीनी स्तर पर नजर आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी से जुड़े कई लोग मोदी सरकार से नाराज और चकित हैं क्योंकि वह वैचारिक, समाजिक-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर कुछ करती हुई नहीं दिख रही और कुछ मामलों में बात से पलटते हुए भी नजर आई है।
बता दें कि बीते महीने में हुए विश्व हिंन्दू परिषद के चुनाव के दौरान प्रविण तोगड़िया को तगड़ा झटका लगा था। पहली बार हुए वीएचपी के चुनाव के दौरान में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और राजस्थान, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे विष्णु सदाशिव कोकजे शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद के चुनाव में जीत के साथ ही वीएचपी के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष राघव रेड्डी को 71 मतों से शिकस्त दी थी।