पीके ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा-हमारे लड़के देश भर में मजदूरी कर रहे हैं और नेताजी कह रहे हैं कि बिहार में विकास हुआ है

By एस पी सिन्हा | Published: October 11, 2022 03:08 PM2022-10-11T15:08:41+5:302022-10-11T15:08:41+5:30

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावे पर चोट करते हुए कहा कि देश जब आजाद हुआ तमिलनाडु बिहार से ज्यादा गरीब था। आज हमारे यहां के लड़के जाकर तमिलनाडु में मजदूरी कर रहे हैं, वहां कैसे व्यवस्था बदल गई।

Prashant Kishor slams cm Nitish Kumar over bihar's development | पीके ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा-हमारे लड़के देश भर में मजदूरी कर रहे हैं और नेताजी कह रहे हैं कि बिहार में विकास हुआ है

पीके ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा-हमारे लड़के देश भर में मजदूरी कर रहे हैं और नेताजी कह रहे हैं कि बिहार में विकास हुआ है

Highlightsपीके ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज जागेगा, प्रयास करेगा तभी व्यवस्था परिवर्तन होगाउन्होंने कहा कि सूबे के लोग परेशान हैं कि अगर जनता जाग गई तो कोई समीकरण नहीं बचेगाबोले- बिहार में 13 करोड़ की आबादी में से 8 करोड़ आबादी ऐसी है, जिसे दिन का 100 रुपया भी मुहैया नहीं होता

पटना: जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे लड़के देश भर में मजदूरी कर रहे हैं और नेताजी कह रहे हैं कि बिहार में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ तमिलनाडु बिहार से ज्यादा गरीब था। आज हमारे यहां के लड़के जाकर तमिलनाडु में मजदूरी कर रहे हैं, वहां कैसे व्यवस्था बदल गई।

पीके ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज जागेगा, प्रयास करेगा तभी व्यवस्था परिवर्तन होगा। इसी व्यवस्था परिवर्तन के लिए हम पदयात्रा में निकले हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग परेशान हैं कि अगर जनता जाग गई तो कोई समीकरण नहीं बचेगा। पीके ने कहा कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी में से 8 करोड़ आबादी ऐसी है, जिसे दिन का 100 रुपया भी मुहैया नहीं होता है। यहां 3 करोड़ परिवार में से केवल 1250 से 1500 परिवार के लोग ही सांसद या विधायक बन रहे हैं, दूसरे किसी को मौका नहीं मिलता। 

उन्होंने बताया कि 20 वर्ष से वही परिवार राज कर रहा है, इनके अनुसार दूसरा कोई काबिल नहीं है। जो आदमी राजनीति में आना चाहता है, जिसके अंदर बिहार में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर जज्बा है, वैसे लोग साधन या व्यवस्था के अभाव में पीछे न छूटे, यही हमारा प्रयास है।

Web Title: Prashant Kishor slams cm Nitish Kumar over bihar's development

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे