प्रशांत किशोर ने कांग्रेस हाईकमान को 2024 में मोदी-शाह को हराने के लिए दिए ये सूत्र, 370 सीटों पर करेंगे फोकस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 16, 2022 08:00 PM2022-04-16T20:00:05+5:302022-04-16T20:07:44+5:30

प्रशांत किशोर द्वारा दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के सामने पेश किये गये रोडमैप में कहा गया है कि कांग्रेस को देश की 370 लोकसभा सीटों पर फोकस करनी चहिए। इसके साथ ही प्रशान्त किशोर ने कहा कि कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में किसी अन्य दल के साथ गठबन्धन किये बिना चुनाव लड़ना चाहिए।

Prashant Kishor gave these formulas to the Congress High Command to defeat Modi-Shah in 2024, will focus on 370 seats | प्रशांत किशोर ने कांग्रेस हाईकमान को 2024 में मोदी-शाह को हराने के लिए दिए ये सूत्र, 370 सीटों पर करेंगे फोकस

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस हाईकमान को 2024 में मोदी-शाह को हराने के लिए दिए ये सूत्र, 370 सीटों पर करेंगे फोकस

Highlightsप्रशान्त किशोर ने शनिवार को कांग्रेस आलाकमान के सामने 2024 के चुनाव रणनीति का खाका पेश किया प्रशान्त किशोर ने कहा कि कांग्रेस 2024 के चुनाव में देश की 370 लोकसभा सीटों पर फोकस करे इसके अलावा कांग्रेस यूपी, बिहार और ओडिशा में बिना गठबन्धन किये चुनाव लड़े

दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने शनिवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अजय मकान, केसी वेणुगोपालन और अम्बिका सोनी इत्यादि के सामने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली भाजपा को हराने का रोडमैप प्रस्तुत किया।

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से प्रशांत किशोर के द्वारा कांग्रेस हाईकमान के सामने पेश किये गये रोडमैप के कुछ बिन्दुओं का खुलासा किया गया है।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को देश की 370 लोकसभा सीटों पर फोकस करने के लिए कहा है। किशोर के अनुसार कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में किसी अन्य दल के साथ गठबन्धन किये बिना चुनाव लड़ना चाहिए।

इसके अलावा बैठक में प्रशांत ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कांग्रेस को अन्य दलों के साथ गठबन्धन करके लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी। सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रशान्त किशोर के रोडमैप से सहमति जताई है।

प्रशान्त किशोर अगले कुछ दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पार्टी के सामने किसी पद विशेष दिए जाने की माँग नहीं रखी है। प्रशान्त किशोर पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने तेलंगाना में केसीआर राव की तेलंगाना राष्ट्रीय समिति को भी सलाह दी थी।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी किशोर जगनमोहन रेड्डी को चुनावी रणनीति बनाने में मदद कर चुके हैं। पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में प्रशान्त किशोर अमरिंदर सिंह के सलाह के तौर पर जुड़े थे। उससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में जब नीतीश कुमार की जदयू और लालू यादव की राजद ने गठबंधन में चुनाव लड़ा तब भी प्रशांत किशोर उनके राजनीतिक सलाहकार थे।

मालूम हो कि प्रशान्त किशोर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की प्रचार टीम का हिस्सा थे। पिछले साल भी प्रशान्त किशोर के कांग्रेस में जाने को लेकर अफवाह उड़ी थी लेकिन किशोर ने खुद ही अपने कई साक्षात्कार में यह साफ किया कि कई दौर की बातचीत के बाद कांग्रेस आलाकमान और उनके  बीच बात नहीं बन पायी थी।

प्रशान्त किशोर साल 2017 के यूपी चुनाव में कांग्रेस के सलाहकार के तौर पर जुड़े थे। तब माना गया था कि यह किशोर की सलाह थी कि कांग्रेस को ब्राह्मण वोटरों पर फोकस करना चाहिए और प्रियंका गांधी को यूपी की राजनीति में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Web Title: Prashant Kishor gave these formulas to the Congress High Command to defeat Modi-Shah in 2024, will focus on 370 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे