लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के बाद प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का ईश्वरीय अधिकार नहीं

By विशाल कुमार | Updated: December 2, 2021 14:36 IST

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार नहीं है, खासकर तब जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 फीसदी से अधिक चुनाव हार गई हो। विपक्षी नेतृत्व को लोकतांत्रिक तरीके से तय करने दें।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक चुनाव हार गई है।किशोर ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का ईश्वरीय अधिकार नहीं है।

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज राहुल गांधी पर सबसे तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक चुनाव हार गई है और इसका नेतृत्व किसी व्यक्ति का ईश्वरीय अधिकार नहीं है।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि एक मजबूत विपक्ष के लिए कांग्रेस जिस आईडिया और स्पेस का प्रतिनिधित्व करती है, वह महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार नहीं है, खासकर तब जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 फीसदी से अधिक चुनाव हार गई हो। विपक्षी नेतृत्व को लोकतांत्रिक तरीके से तय करने दें।

किशोर का यह तीखा हमला ममता बनर्जी के तीन दिन के महाराष्ट्र दौरे के दौरान कल किए गए तीखे हमले के बाद आया है। कल ममता बनर्जी ने मुंबई में एक बातचीत में कहा था कि अगर कोई कुछ नहीं करता और आधा समय विदेश में रहता है, तो कोई राजनीति कैसे करेगा? राजनीति के लिए निरंतर प्रयास होना चाहिए।

अप्रैल-मई में बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की जीत के बाद किशोर ने कांग्रेस में भूमिका के लिए गांधी परिवार से मुलाकात की थी। लेकिन जल्द ही बातचीत टूटने की खबरें आने लगीं क्योंकि किशोर पार्टी को पूरी तरह से बदलने के लिए खुली छूट चाहते थे। इसके बाद से ही वह कांग्रेस नेतृत्व पर हमलावर हैं।

उनका मानना है कि कांग्रेस 2024 के राष्ट्रीय चुनाव के लिए किसी भी विपक्षी रणनीति में बड़े भाई की भूमिका निभा सकती है, लेकिन अपने वर्तमान नेतृत्व में नहीं।

अक्टूबर में किशोर ने गोवा में कहा था कि भाजपा कई दशकों तक कहीं नहीं जा रही है और राहुल गांधी के साथ समस्या यह है कि उन्हें इसका एहसास नहीं है।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रशांत किशोरकांग्रेसटीएमसीममता बनर्जीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos