लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, CAA और NRC पर भाजपा का एक विराम है न कि पूर्ण विराम

By भाषा | Updated: December 26, 2019 17:42 IST

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मामले में किया गया दावा कि “अभी तो एनआरसी की कोई चर्चा ही नहीं हुई है”, कुछ और नहीं बल्कि देशभर में संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी को लेकर हो रहे भारी विरोध को देखते हुए चतुराई पूर्वक पीछे हटना है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने तक सरकार इंतजार कर सकती है।अदालत से पक्ष में फैसला आने के बाद एक बार फिर से यह पूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी''।

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मामले में किया गया दावा कि “अभी तो एनआरसी की कोई चर्चा ही नहीं हुई है”, कुछ और नहीं बल्कि देशभर में संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी को लेकर हो रहे भारी विरोध को देखते हुए चतुराई पूर्वक पीछे हटना है।

किशोर ने गुरुवार को ट्वीट किया कि संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी के विरोध के कारण केंद्र सरकार चतुराई पूर्व पीछे हटते यह दावा किया कि “अभी तो एनआरसी की कोई चर्चा ही नहीं हुई है” । उन्होंने कहा ''यह एक विराम है न कि पूर्ण विराम। सीएए पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने तक सरकार इंतजार कर सकती है। अदालत से पक्ष में फैसला आने के बाद एक बार फिर से यह पूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी''।

उल्लेखनीय है कि किशोर अपनी पार्टी लाइन से अलग जाकर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध किया था जिसपर वह अब भी कायम हैं। उन्होंने सीएए को लेकर उक्त ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामलीला मैदान की रैली को लेकर किया है जिसमें मोदी ने विपक्षी दलों पर एनआरसी को लेकर बेवजह जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार ने अभी तक इसपर किसी तरह की चर्चा ही नहीं की है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारसुप्रीम कोर्टबिहारजेडीयूनरेंद्र मोदीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया