गोवा: प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विश्वजीत राणे सहित 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

By विशाल कुमार | Published: March 28, 2022 11:23 AM2022-03-28T11:23:18+5:302022-03-28T11:29:14+5:30

हाल में संपन्न गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 20 सीटें मिली थीं। तीन बार के विधायक प्रमोद सावंत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

pramod-sawant-takes-oath-as-goa-chief-minister-for-second-consecutive-term | गोवा: प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विश्वजीत राणे सहित 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

गोवा: प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विश्वजीत राणे सहित 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

Highlightsराज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने 29 मार्च से नयी विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है।शपथ ग्रहण समारोह श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रहा है।40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 20 सीटें मिली थीं। 

पणजी:प्रमोद सावंत ने आज लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण समारोह श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रहा है। हाल में संपन्न 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 20 सीटें मिली थीं। 

इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

भाजपा के विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कैबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खौंटे, गोविंद गौडे और अतानासियो मोनसेरेट ने गोवा के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

मनोहर पर्रिकर ने 2012 में राज्य की राजधानी पणजी के कैंपल मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस वक्त भाजपा सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने 29 मार्च से नयी विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है, इस दौरान सावंत को विश्वास मत हासिल करना होगा। 

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा का नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा, जिसमें विधेयकों को पारित करने और लेखानुदान सहित कई विधायी कार्यों को पूरा किए जाने की उम्मीद है। 

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने जहां विधायक अलेक्सो सिकेरा को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है, वहीं भाजपा के रविवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा करने की उम्मीद है। 

हाल में संपन्न राज्य के चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। 

सावंत (48) उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं। 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। 

उन्होंने पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सावंत पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं।

Web Title: pramod-sawant-takes-oath-as-goa-chief-minister-for-second-consecutive-term

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे