बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान- विपक्ष कर रहा मारक शक्ति का प्रयोग, हो रही हमारे शीर्ष नेताओं की मृत्यु!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 26, 2019 02:14 PM2019-08-26T14:14:59+5:302019-08-26T14:14:59+5:30

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बयान से फिर विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा विपक्ष किसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है शायद इसीलिए हमारे शीर्ष नेताओं की असमय मृत्यु हो रही है। बीजेपी नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से पल्ला झाड़ लिया है।

Pragya Thakur,BJP MP: opposition is upto something, using some 'marak shakti' against BJP | बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान- विपक्ष कर रहा मारक शक्ति का प्रयोग, हो रही हमारे शीर्ष नेताओं की मृत्यु!

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान- विपक्ष कर रहा मारक शक्ति का प्रयोग, हो रही हमारे शीर्ष नेताओं की मृत्यु!

Highlightsबीजेपी को नुकसान पहुंचाने के लिए विपक्ष किसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा हैः प्रज्ञा ठाकुरप्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मृत्यु के पीछे विपक्ष का हाथ होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है शायद इसीलिए हमारे शीर्ष नेताओं की असमय मृत्यु हो रही है।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'महाराज जी ने कहा था कि एक बड़ा कठिन समय चल रहा है। आप साधना कम मत करना, समय बढ़ाते रहना। क्योंकि बहुत बुरा समय है। विपक्ष कोई ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है जो भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए है। उनके कर्मठ कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचा सकती है।'

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, 'महाराज जी की ये बातें मैं भूल गई थी। लेकिन इस बीच हमारे शीर्ष नेता एक-एक कर साथ छोड़ रहे हैं तो मैं सोचने पर मजबूर हो गई हूं। क्या महाराज जी की बात सच तो नहीं है?'

एक बड़ा कठिन समय चल रहा है। आप साधना कम मत करना, समय बढ़ाते रहना। क्योंकि बहुत बुरा समय है। विपक्ष ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसा मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है जो भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से बीजेपी नेताओं ने पल्ला झाड़ लिया है। नेताओं का कहना है कि ये उनके निजी विचार हैं। मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी प्रज्ञा ठाकुर को तलब किया है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह साध्वी की निजी राय है। बीजेपी  नेता प्रभात झा ने बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अपने बयान पर वो ही प्रतिक्रिया देंगी।

Web Title: Pragya Thakur,BJP MP: opposition is upto something, using some 'marak shakti' against BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे