भोपाल सीट: प्रज्ञा ठाकुर ने 3,64,822 वोटों के अंतर से दिग्विजय सिंह को हराया, कांग्रेस को झटका

By भाषा | Published: May 24, 2019 12:53 AM2019-05-24T00:53:41+5:302019-05-24T00:53:41+5:30

भोपाल लोकसभा सीट पर नोटा सहित कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे और 5,430 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाना पसंद किया।

pragya singh thakur win bhopal seat against Digvijay Singh lok sabha election result 2019 | भोपाल सीट: प्रज्ञा ठाकुर ने 3,64,822 वोटों के अंतर से दिग्विजय सिंह को हराया, कांग्रेस को झटका

भोपाल सीट: प्रज्ञा ठाकुर ने 3,64,822 वोटों के अंतर से दिग्विजय सिंह को हराया, कांग्रेस को झटका

Highlightsपूरे देश की निगाहें भोपाल लोकसभा सीट पर थी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर 3,64,822 मतों के बड़े अंतर से इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयी घोषित की गयीं।

मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीत गयीं हैं। पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर लगी हुई थी।

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कुल 8,66,482 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 5,01,660 मत मिले।

इस प्रकार प्रज्ञा सिंह ठाकुर 3,64,822 मतों के बड़े अंतर से इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयी घोषित की गयीं। भोपाल लोकसभा सीट पर नोटा सहित कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे और 5,430 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाना पसंद किया।

 

Web Title: pragya singh thakur win bhopal seat against Digvijay Singh lok sabha election result 2019