त्रिपुरा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने थाने में एक शख्स को मारा थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 19, 2019 06:31 AM2019-04-19T06:31:02+5:302019-04-19T06:31:02+5:30

त्रिपुरा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने थाने में एक शख्स को मारा थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

pradyot kishor deb burman tripura 2019 lok sabha election | त्रिपुरा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने थाने में एक शख्स को मारा थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

त्रिपुरा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने थाने में एक शख्स को मारा थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

त्रिपुराकांग्रेस के अध्यक्ष प्रद्युत किशोर देव बर्मन का एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। किशोर देव ने खोवाई पुलिस स्टेशन में जाकर पुलिसवालों के सामने ही एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वाक्या कैमरे में भी कैद हो  गया है। प्रद्युत किशोर त्रिपुरा के एक शाही परिवार के सदस्य भी हैं और  थप्पड़ की आवाज इतनी तेज थी कि कैमरे में भी आवाज कैद हो गई। जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल कांग्रेस नेता ने जिस शख्स को थप्पड़ मारा उस पर आरोप है कि उसने प्रद्युत की बहन और त्रिपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मन के काफिले पर हमला बोला था, उसी पर उन्होंने बौखला कर पुलिस स्टेशन में ही उस पर हमला बोल दिया है।


वहीं, आजकल की खबर के अनुसार प्रद्युत का कहना है रि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, इस शख्स ने मेरी बहन पर ईंट से हमला किया था जिससे वह बाल-बाल बची। मैं अपने खिलाफ  होने वाली कार्यवाही के लिए तैयार हूं। लेकिन मैंने वही किया जो जिम्मेदार भाई या त्रिपुरा का नागरिक करता।

प्रज्ञा देव बर्मन त्रिपुरा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, त्रिपुरा में 23 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। प्रज्ञा देव त्रिपुरा ईस्ट से चुनाव लड़ रही हैं। अपने लिए वोटिंग कैंपेन पूरी कर जब वापस तुलासिखर लौट रही थीं तभी उनके काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया। वे किसी तरह सुरक्षित बचने में कामयाब रहीं।

वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि प्रद्योत देव बर्मन थाने में घुसकर आरोपी को मार रहे हैं, आरोपी थाने में एक बेंच पर बैठा दिख रहा है. इस घटना के बाद तुरंत पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया।

Web Title: pradyot kishor deb burman tripura 2019 lok sabha election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे