बिहार: कांग्रेस का पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर हमला, कहा- पुराने वादों का हिसाब दो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 7, 2020 12:07 PM2020-02-07T12:07:39+5:302020-02-07T12:07:39+5:30

इस पोस्टर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पार्टी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने नीतीश सरकार से पुराने वादे का हिसाब मांगा।

Posters against RJD chief Lalu Prasad Yadav and Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Patna | बिहार: कांग्रेस का पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर हमला, कहा- पुराने वादों का हिसाब दो

पोस्टर के जरिए नीतीश सरकार पर हमला। (फोटो सोर्स- एएनआई)

Highlightsविधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) लगातार एक-दूसरे पर हमला कर रही है।  लालू यादव चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से रांची के होटवार जेल में बंद हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब महज चंद महीने ही बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां एक-दूसरे कामों का आकलन करने में जुट गई है। साल 2015 में 243 सीटों में से 178 सीटों पर बंपर जीत हासिल कर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) लगातार एक-दूसरे पर हमला कर रही है। 

इस पोस्टर की लड़ाई में कांग्रेस ने भी हिस्सा ले लिया। गुरुवार को पटना में पार्टी कार्यालयों के बाहर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के खिलाफ एक नया पोस्टर देखा गया। इस पोस्टर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पार्टी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने नीतीश सरकार से पुराने वादे का हिसाब मांगा। पोस्टर में लिखा है, 'हिसाब दो पुराने वादों का- विशेष राज्य का दर्जा, गरीबों का पलायन रोकना, अपराध पर लगाम, नई फैक्ट्री, रोजगार, महिला अत्याचार और कृषि क्षेत्र में उत्थान आदि मुद्दों का।'

कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय ने इस पोस्टर को लगाया है। वहीं एक और पोस्टर में लालू प्रसाद यादव पर जदयू ने कविता के जरिए निशाना साधा।इस पोस्टर में लिखा, 'परिवार मोह के प्यार में पहुंच गए होटवार में'। लालू यादव चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से रांची के होटवार जेल में बंद हैं। राजनीतिक दलों के बीच पोस्टरों का यह सिलसिला पिछले साल नंवबर से ही शुरू हो गया था।

पोस्टर के जरिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। बिहार विधान सभा चुनाव में अभी समय है। ऐसे में पार्टियों के बीच इस तरह का पोस्टर वार आगे भी देखते रहना बेहद आम बात है। कांग्रेस द्वारा जदयू पर लगाए गए आरोप पर नीतीश सरकार की ओर से किस तरह का जवाब आता है यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Web Title: Posters against RJD chief Lalu Prasad Yadav and Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Patna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे