लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की कला, संस्कृति पर आधारित डाक विभाग के आवरण जारी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:45 IST

Open in App

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान की कला-संस्कृति पर डाक विभाग द्वारा तैयार आठ विशेष आवरण बुधवार को यहां जारी किए। मिश्र ने राजभवन में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में डाक विभाग के इन आठ विशेष आवरणों को जारी करते कहा कि राजस्थान की उत्सवधर्मिता, कला, शिल्प और संस्कृति अपने आप में अनूठी है। उन्होंने डाक आवरणों पर इन्हें चित्रों के माध्यम से सहेजने की डाक विभाग की पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि ये आवरण राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के भौगोलिक संकेतकों पर आधारित हैं। इनमें पोकरण क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मोलेला क्ले वर्क तथा पोकरण पॉटरी, कोटा डोरिया, प्रतापगढ़ से विकसित थेवा आभूषण कलाकारी, सांगानेरी और बगरू हैण्ड ब्लॉक प्रिण्ट, बीकानेरी भुजिया, मकराना मार्बल, जयपुर की ब्लू पॉटरी तथा राजस्थान की कठपुतलियों को दर्शाया गया है। राज्यपाल को इस अवसर पर रामायण के कथानक एवं राजस्थान की विरासत से जुड़ी डाक टिकटों के फोटो फ्रेम तथा राजस्थान डाक सर्किल द्वारा जारी महत्वपूर्ण स्टाम्प का संग्रहण भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में डाक महानिदेशालय नई दिल्ली के अतिरिक्त महानिदेशक (समन्वय) ए.के. पोद्दार, राजस्थान डाक परिमण्डल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुशील कुमार, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) जयपुर बी.एल. सोनल भी उपस्थित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Postal Service News: गांव-देहात में अभी भी बहुत काम के साबित हो रहे हैं डाकघर

भारतpost office: 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस?, संचार क्रांति के दौर में भी डटे हुए हैं...

भारतDigital Life Certificate DLC: करोड़ों बुजुर्ग पेंशनभोगियों को राहत!, डीएलसी जमा करने में डाक विभाग करेगा मदद, जानें फायदा

भारतMaharashtra Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव, राजस्थान के नए गवर्नर होंगे महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बागड़े

भारतमोदी सरकार ने 2.56 लाख डाक कर्मचारियों को दिया तोहफा, वित्तीय अपग्रेडेशन योजना शुरू की, जानिए इसके लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम