लाइव न्यूज़ :

68 दिन के बाद कश्मीर में कल से पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा बहाल, प्रीपेड सेवा व इंटरनेट अभी नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 17:44 IST

उन्होंने जोर दिया कि पोस्ट पेड मोबाइल सेवा के लिए उपभोक्ताओं को समुचित सत्यापन भी कराना होगा। घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख उपभोक्ताओं के पास पोस्ट पेड सुविधा है।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटकों के लिए घाटी को खोले जाने का परामर्श जारी करने के दो दिन बाद यह निर्णय हुआ है।पर्यटन से जुड़े संगठनों ने प्रशासन से अनुरोध कर कहा था कि मोबाइल फोन काम नहीं करेंगे, तो कोई भी पर्यटक घाटी नहीं आना चाहेगा।

कश्मीर में पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा शनिवार से बहाल किए जाने की संभावना है। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी।

इस तरह, 68 दिन के बाद सेवा फिर से बहाल होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। उन्होंने साफ कर दिया कि घाटी में इंटरनेट सेवा बहाल किए जाने के लिए उपभोक्ताओं को कुछ और समय तक इंतजार करना होगा।

अधिकारियों ने कहा कि फैसला किया गया है कि आरंभ में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल की जाएगी और प्रीपेड सेवा बाद में शुरू की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि पोस्ट पेड मोबाइल सेवा के लिए उपभोक्ताओं को समुचित सत्यापन भी कराना होगा। घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख उपभोक्ताओं के पास पोस्ट पेड सुविधा है।

पर्यटकों के लिए घाटी को खोले जाने का परामर्श जारी करने के दो दिन बाद यह निर्णय हुआ है। पर्यटन से जुड़े संगठनों ने प्रशासन से अनुरोध कर कहा था कि मोबाइल फोन काम नहीं करेंगे, तो कोई भी पर्यटक घाटी नहीं आना चाहेगा। लैंडलाइन सेवा आंशिक तौर पर 17 अगस्त को बहाल की गयी थी और चार सितंबर तक करीब सभी 50,000 लैंडलाइनों को बहाल करने की घोषणा की गयी।

जम्मू में संचार-व्यवस्था कुछ दिन के भीतर ही बहाल कर दी गयी थी और मोबाइल इंटरनेट सेवा भी मध्य अगस्त में चालू कर दी गयी । हालांकि, दुरुपयोग के बाद मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवा 18 अगस्त को रोक दी गयी थी। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकारइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह