राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी, एसपी से मिल सकता है टिकट

By विकास कुमार | Published: March 24, 2019 02:19 PM2019-03-24T14:19:31+5:302019-03-24T14:19:31+5:30

राजनाथ सिंह लखनऊ से 2014 में चुनाव जीते थे. यह सीट लालजी टंडन ने उनके लिए छोड़ा था जो फिलहाल बिहार के राज्यपाल हैं.

POONAM SINHA WILL FIGHT FROM LUCKNOW AGAINST RAJNATH SINGH | राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी, एसपी से मिल सकता है टिकट

राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी, एसपी से मिल सकता है टिकट

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से पूनम सिन्हा चुनाव लड़ सकती हैं. हाल ही में बिहार में एनडीए द्वारा जारी किए उम्मीदवारों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का पत्ता काट दिया गया है. पटना साहिब से इस बार शत्रुघ्न सिन्हा के जगह रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे.

सिन्हा पिछले बहुत समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं और हाल के दिनों में उन्होंने मोदी-शाह की जोड़ी पर कई बार निशाना साधा है. 

पूनम सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं. और राजनीति में पहली बार कदम रखने जा रही हैं. चर्चा है कि समाजवादी पार्टी उन्हें राजनाथ सिंह के ख़िलाफ़ अपना उम्मीदवार बना सकती है. वही शत्रुघ्न सिन्हा किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे यह अभी तय नहीं हुआ है. 

हाल ही में उन्होंने कहा था कि किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें लेकिन सीट पटना साहिब ही होगा. ख़बर है कि सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं. 

राजनाथ सिंह लखनऊ से 2014 में चुनाव लड़े थे. यह सीट लालजी टंडन ने उनके लिए छोड़ा था जो फिलहाल बिहार के राज्यपाल हैं. 

Web Title: POONAM SINHA WILL FIGHT FROM LUCKNOW AGAINST RAJNATH SINGH

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे