लाइव न्यूज़ :

बिहार में दावत-ए-इफ्तार के बहाने सियासत हुई तेज, चिराग पासवान को जदयू ने दिया महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर, मिला ये जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2023 14:54 IST

जदयू की ओर से चिराग पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया गया है। चिराग पासवान दरअसल रविवार को तेजस्वी यादव की बुलाई इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार के पैर छूए। हालांकि कुछ देर बाद ही पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना भी साधा था। 

Open in App

पटना: बिहार के सियासत में दावत-ए-इफ्तार के दौरान सियासी समीकरण बनता और बिगड़ता रहा है। राजद की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार के सामने नतमस्तक क्या हुए, जदयू की तरफ से उन्हें महागठबंधन में आने का ऑफर दे दिया गया। उधर, जदयू के ऑफर पर चिराग पासावान ने भी कह दिया कि नीतीश कुमार से उनका कोई व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक मतभेद है।

राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने चिराग पासवान को महागठबंधन में आने का खुला ऑफर दे दिया है। 

केसी त्यागी ने कहा है कि राजद की इफ्तार पार्टी में चिराग का आना सुखद पल था। उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार करें तो जदयू चिराग पासवान का महागठबंधन में स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि लालू यादव, शरद यादव, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान समाजवादी परिवार के सदस्य रहे हैं। रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान उनकी विरासत को आगे ले जा रहें हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी साथ आ गए हैं, अगर चिराग पासवान भी महागठबंधन में आ जाते हैं तो यह कदम स्वागत योग्य होगा। 

बता दें कि चिराग पासवान सीएम नीतीश के दावत-ए-इफ्तार में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि तेजस्वी यादव के निमंत्रण पर वह राबड़ी आवास पर पहुंचे थे और इफ्तार के ठीक बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा था। 

बिहार की सियासत में दावत-ए-इफ्तार का बहुत ही खास महत्व रहा है। इफ्तार पार्टियों के जरीय यहां सियासी समीकरण बनते और बिगड़ते रहे हैं। पिछली साल राजद के दावत-ए-इफ्तार में बिहार के सियासी समीकरण बदल गए थे। नीतीश कुमार एनडीए को छोड़ महागठबंधन में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूचिराग पासवानतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील