पुलिस कर्मी ने महाराष्ट्र में बाल विवाह से एक लड़की को बचाया

By भाषा | Published: November 29, 2020 10:33 PM2020-11-29T22:33:11+5:302020-11-29T22:33:11+5:30

Policeman saves a girl from child marriage in Maharashtra | पुलिस कर्मी ने महाराष्ट्र में बाल विवाह से एक लड़की को बचाया

पुलिस कर्मी ने महाराष्ट्र में बाल विवाह से एक लड़की को बचाया

जालना (महाराष्ट्र), 29 नवंबर महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने 13 वर्षीय एक किशोरी को बाल विवाह जैसी कुप्रथा का शिकार होने से बचा लिया। पुलिसकर्मियों ने उसके माता-पिता से बात कर के उसे आगे पढ़ने देने का आश्वासन भी ले लिया।

‘दामिनी पथक’ की जिला प्रमुख पल्लवी जाधव ने कहा कि 10 नवंबर को उन्हें लड़की की तरफ से फोन कॉल आया था। किशोरी जाफराबाद तहसील की तेम्भूरनी की रहने वाली है। उसने बताया कि उसके माता-पिता 28 वर्षीय एक व्यक्ति से उसकी शादी करना चाहते हैं और यह शादी 27 नवंबर को होनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ 11 नवंबर को हमने लड़की के माता-पिता से संपर्क किया। लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने किशोरी के अभिभावकों को बताया कि बाल विवाह अवैध है और ऐसा करने पर उन पर कार्रवाई होगी। वे उस समय लड़की की शादी नहीं करने को तैयार हो गए।’’

जाधव ने कहा, ‘‘ हालांकि कुछ दिनों के बाद लड़की ने फिर फोन किया और हमें बताया कि उसके अभिभावक अब गुप्त तरीके से उसकी शादी करने को मजबूर कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस वहां गई और अभिभावकों को चेतावनी दी। हालांकि समझाने के बाद वे उसकी शादी 18 साल के बाद ही करने पर राजी हुए और तब तक वे उसे पढ़ने देंगे।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस इसके बाद भी लड़की के संपर्क में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Policeman saves a girl from child marriage in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे