लाइव न्यूज़ :

अपराधी पुलिस पर गोली चलायेंगे तो पुलिस ‘हनुमान चलीसा' नहीं पढेगी- डीजीपी बिहार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2019 07:14 IST

उन्होंने यह भी कहा कि जो पुलिस के अधिकारी अच्छा काम करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा.

Open in App

बिहार के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलायेंगे, तो पुलिस ‘हनुमान चलीसा' नहीं पढेगी. उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने अपने कर्मियों से स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि अगर अपराधी एक गोली आप पर चलाएं, तो आप पांच गोलियों से उसका जवाब दें.

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग एक महीने में बदलाव देखेंगे. क्योंकि, अगर अपराधी एक गोली पुलिस पर चलाते हैं, तो अब पुलिस पांच गोलियां उन पर चलायेगी. पांडेय ने 31 जनवरी को पद संभाला है. उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए हथियार, आयुध और वाहनों की कमी नहीं है. राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मैं खुद सभी पुलिस स्टेशन जाऊंगा.' राज्य में अपराध पर काबू पाने के लिए डीजीपी ने आम लोगों और मीडिया से सहयोग मिलने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि ‘‘आम लोग खासतौर पर मीडिया के लोग जानते हैं कि कौन भ्रष्ट है, कौन चोर है और कौन माफिया है. लेकिन, वह इन जानकारियों को साझा करने के लिए आगे नहीं आते हैं. आप ऐसे व्यक्तियों की जानकारियां साझा करें और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपकी पहचान गुप्त रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.' उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में मीडिया पुलिसवालों का सहयोग करें, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर नकेल कस सके. मीडिया पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करें तो पूरे बिहार को जल्द अपराधमुक्त कर दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जितने भी रसूख वाले क्यों न हो अपराध करके वह बच नहीं सकते. उन्होंने कहा कि थानेदार अपने इलाके का हीरो बने, आमलोगों का सम्मान करें, उनकी बातों को सुने और अपराधियों के विरुद्ध कडी से कडी कार्रवाई करें, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम रहे. उन्होंने लोगों से कहा कि लोग डायरेक्ट मुझे सूचना दें. उन्होंने यह भी कहा कि जो पुलिस के अधिकारी अच्छा काम करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे