लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में पुलिस की कार्यशैली बेहद लचर : कांग्रेस

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:35 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जनवरी कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बदायूं समेत हाल में राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में ऐसे जितने भी अपराध हुए हैं उनमें पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद लचर रही है।

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा, ‘‘पिछले चार वर्षों में महिलाओं के प्रति अपराध में लगातार वृद्धि हुई और इस वर्ष के शुरूआती आठ दिनों में होने वाले महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या चौंकाने वाली है। उससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली है इन सभी मामलों में पुलिस की लापरवाही और योगी सरकार की कानून व्यवस्था।’’

बदायूं में एक मंदिर में पूजा करने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍या का हवाला देते हुए ललन कुमार ने आरोप लगाया कि ''योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली सरकार ने हाथरस मामले से कोई शिक्षा नहीं ली और उस मामले की तरह इसे भी उलझाने और ख़त्म कर देने का पुलिस का षड्यंत्र नाकामयाब रहा।''

उन्‍होंने कहा कि न जाने क्यों हर बार पुलिस अपराधियों को बचाने लगती है।

ललन कुमार ने कहा, ‘‘इन सभी बातों को जानते हुए जब योगी जी से महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति से जुड़े दावे जो भी सुनेगा उनको गुस्सा आएगा। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया के ज़रिये इन मुद्दों पर झूठ परोसते हैं।''

उन्‍होंने कहा, ‘‘ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना ही इन समस्याओं का समाधान है। आने वाले 2022 में यहां की जनता इस सरकार को जवाब देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम