जांबाज पुलिसवाला कंबल ओढ़ धधकते घर में घुसा और रसोई से सिलेंडर निकाल टाल दिया बड़ा हादसा

By भाषा | Published: May 4, 2019 07:12 AM2019-05-04T07:12:15+5:302019-05-04T07:12:15+5:30

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बिलासपुर के आलमखानी के एक घर में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित की अगुवाई में स्थानीय पुलिस चौकी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

Police cop saves family from big fire accident as he pulled out gas cylinder from burning home | जांबाज पुलिसवाला कंबल ओढ़ धधकते घर में घुसा और रसोई से सिलेंडर निकाल टाल दिया बड़ा हादसा

प्रतीकात्मक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आग में जल रहे घर को और नुकसान से बचाने के लिए एक उप निरीक्षक अंदर घुस गया और वहां से दो रसोई गैस सिलेंडर निकाल लाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बिलासपुर के आलमखानी के एक घर में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित की अगुवाई में स्थानीय पुलिस चौकी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

दनकौर के एसएचओ समरेश सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब सवा तीन बज पुलिस मौके पर पहुंची। गीता तथा फूल सिंह के घर के बाहर भीड़ थी। किसी ने अधिकारियों को बताया कि घर के अंदर एलपीजे के दो सिलेंडर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद दीक्षित ने पड़ोस के घर से एक कंबल लिया और उससे अपने शरीर को ढका तथा घर में घुस गए और सिलेंडर निकालकर बाहर आ गए ताकि बड़े नुकसान को रोका जा सके। बाद में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया और इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Web Title: Police cop saves family from big fire accident as he pulled out gas cylinder from burning home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे