केरल: 3 साल में सोशल मीडिया पर CM विजयन के खिलाफ टिप्पणी करने पर 119 लोगों पर केस दर्ज

By भाषा | Published: June 13, 2019 08:23 AM2019-06-13T08:23:01+5:302019-06-13T08:35:36+5:30

Police Cases Filed Against 119 For "Abusing" Pinarayi Vijayan So Far | केरल: 3 साल में सोशल मीडिया पर CM विजयन के खिलाफ टिप्पणी करने पर 119 लोगों पर केस दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां डालने पर 119 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

Highlightsसरकारी कर्मचारियों के अलावा 106 लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर मामले दर्ज किये गये। 12 राज्य सरकार के या अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और केन्द्र सरकार के एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किये गये हैं।

केरल सरकार ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तीन साल पहले पद संभालने के बाद से उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां डालने पर 119 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। विधानसभा वेबसाइट पर डाले गये जवाब में कहा गया कि मामले 12 राज्य सरकार के या अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और केन्द्र सरकार के एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किये गये हैं।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता एम के मुनीर ने जनवरी 2019 के विधानसभा सत्र के दौरान यह सवाल पूछा था लेकिन गृह विभाग का भी जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री का जवाब हाल में वेबसाइट पर डाला गया है। इसमें कहा गया कि सरकारी कर्मचारियों के अलावा 106 लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर मामले दर्ज किये गये। 

सिर्फ केरल के सीएम के ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी करने पर भी कई लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुआ है। ताजा मामला पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया का है, जिन्हें सोशल मीडिया पर आदित्यनाथ से जुड़ी एक वीडियो शेयर पर यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कन्नौजिया को जमानत दी।

वहीं इसी साल मार्च महीने में ममता बनर्जी के खिलाफ एक मीम शेयर करने पर बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को अरेस्ट किया गया था। गिरफ्तारी के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उन्हें बेल तो दे दी, लेकिन प्रियंका को ममता बनर्जी से माफी मांगने का भी निर्देश दिया। 

सोशल मीडिया में हुये हमले की जांच के लिए समिति बनी

वहीं कांग्रेस की केरल इकाई ने बुधवार को कहा कि उसने ए के एंटनी सरीखे नेता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं पर सोशल मीडिया में हो रहे हमलों को लेकर एक जांच समिति गठित कर दी है। इस समिति की अध्यक्षता तिरुवनंतपुरम से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर करेंगे। यह जानकारी केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने यहां पत्रकारों को दी। पार्टी की हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में करारी हार हुई है। वह केवल 52 सीटें ही जीतने में सफल रही है। पार्टी की इस दशा को लेकर एंटनी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की सोशल मीडिया में आलोचना की गई।

Web Title: Police Cases Filed Against 119 For "Abusing" Pinarayi Vijayan So Far

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे