लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: अदालत ने सीबीआई को आरोपी का नार्को टेस्ट करने की इजाजत नहीं दी

By भाषा | Updated: September 3, 2019 23:02 IST

बैंक के पूर्व अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी पर आरोप है कि जब वह पीएनबी की ब्रैडी हाऊस शाखा में उप प्रबंधक था तब उसने 13,700 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी मामले में अहम भूमिका निभायी थी।

Open in App

मुम्बई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के घोटाले के मामले में बैंक के पूर्व अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी का पोलीग्राफ और नार्को एनालिसिस परीक्षण करने की अनुमति नहीं दी। शेट्टी को मार्च, 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

शेट्टी पर आरोप है कि जब वह पीएनबी की ब्रैडी हाऊस शाखा में उप प्रबंधक था तब उसने 13,700 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी मामले में अहम भूमिका निभायी थी। सीबीआई ने उसका नार्को और पोलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति मांगी थी। उसने कहा था कि इस धोखाधड़ी से शेट्टी को हुए मौद्रिक लाभ के बारे में पता करने के लिए वह ये टेस्ट करना चाहता है।

शेट्टी के वकीलों ने सीबीआई की अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि वह विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिक है और इन परीक्षणों का उसकी सेहत पर असर पड़ेगा। विशेष न्यायाधीश (सीबीआई मामले) वी सी बारदे ने यह कहते हुए जांच एजेंसी की अर्जी खारिज कर दी कि आरोपी ने परीक्षण के लिए हामी नहीं भरी है और ऐसे परीक्षण के लिए सहमति जरूरी है।

यह घोटाला तब सामने आया था जब मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान के लिए गारंटीपत्र की मांग करते हुए जनवरी, 2018 में पीएनबी की ब्रैडी रोड शाखा से संपर्क किया था। बैंक को अहसास हो गया था कि उसके कोर बैंकिंग प्रणाली को दरकिनार करते हुए सात सालों के लिए फर्जी तरीके से इन कपंनियों को गारंटी पत्र जारी किये जा रहे हैं । इस काम में शेट्टी कथित रूप से अहम भूमिका में थे। नीरव मोदी और चोकसी पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें विदेश से भारत लाने की कोशिश चल रही है।

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी