पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्रियों सहित अन्य ने दीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

By भाषा | Published: May 3, 2020 10:26 PM2020-05-03T22:26:17+5:302020-05-03T22:26:17+5:30

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्रियों, गजेन्द्र सिंह शेखावत, रमेश पोखरियाल, अर्जुनराम मेघवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहलोत को बधाई दी।

PM, Speaker of the Lok Sabha, Union Ministers and others wished birthday to Ashok Gehlot | पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्रियों सहित अन्य ने दीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत। (फाइल फोटो)

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 69वें जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 69वें जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर गहलोत के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत आपको जन्म दिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आप शतायु हों। आप यशस्वी रहें। सफलतापूर्वक आप कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें। प्रभु आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखे।’’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्रियों, गजेन्द्र सिंह शेखावत, रमेश पोखरियाल, अर्जुनराम मेघवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहलोत को बधाई दी।

Web Title: PM, Speaker of the Lok Sabha, Union Ministers and others wished birthday to Ashok Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे