साल 2014 से 2018 के बीच पीएम मोदी के विदेश दौरे पर खर्च हुए 2021 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 29, 2018 09:32 AM2018-12-29T09:32:59+5:302018-12-29T12:33:49+5:30

Total Expenditure on Prime Minister Narendra Modi's foreign visits: पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के अलावा विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने उन 10 देशों के बारे में भी जानकारी दी जहाँ से भारत को साल 2014 से 2017 के बीच सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेश निवेश (FDI) मिला।

PM narendra modi's foreign tour cost 2021rupees between 2014 to 2018 | साल 2014 से 2018 के बीच पीएम मोदी के विदेश दौरे पर खर्च हुए 2021 करोड़ रुपये

नरेंद्र मोदी मई 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उनका मौजूदा कार्यकाल मई 2019 में समाप्त होगा। (फाइल फोटो)

जून 2014 से 2018 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर कुल 2021 करोड़ रुपये खर्च हुए। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने राज्य सभा में दी। वीके सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यह खर्च पीएम मोदी के यात्रा विमान, उसके रखरखाव और हॉटलाइन पर हुआ। वीके सिंह ने जिन यात्राओं पर खर्च किया वो 15 जून 2014 से 3 दिसंबर 2018 के बीच की गयीं।

विदेश राज्य मंत्री द्वारा दिए गये  आंकड़ों के अनुसार पीएम मोदी के एयरक्राफ्ट पर 1583 करोड़ रुपये और चार्टर्ड फ्लाइट पर 429.25 करोड़ खर्च हुए। पीएम मोदी के हॉटलाइन पर 9.11 करोड़ रुपये खर्च हुए।

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने उन 10 देशों के बारे में भी जानकारी दी जहाँ से भारत को साल 2014 से 2017 के बीच सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेश निवेश (FDI) मिला। वीके सिंह ने बताया कि साल 2014 में भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3093 करोड़ डॉलर से ज्यादा था। साल 2017 में भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 4347.82  डॉलर से अधिक रहा।  

वीके सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार साल 2009-10 से 2013-14 के बीच तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के विदेश यात्रा पर  सरकार ने 1346 करोड़ रुपये खर्च किये थे।  

पीएम मोदी ने चार साल में की 55 देशों की यात्रा

वीके सिंह द्वारा दिए गये आंकड़ों के अनुसार पीएम मोदी ने इस दौरान कुल 48 विदेश दौरों में कुल 55 देशों की यात्रा की। पीएम मोदी कुछ देशों में एक से ज्यादा बार गये।

साल 2014-15 में पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर 93.76 करोड़ रुपये और साल 2015-16 में 117.89 करोड़ रुपये खर्च हुए। साल 2016-17 में पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर 76.27 करोड़ और साल 2017-18 में 99.32 करोड़ खर्च किए थे। साल 2018 में तीन दिसंबर तक पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर 42.01 करोड़ रुपये खर्च हुए।

नरेंद्र मोदी मई 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। पीएम मोदी दुनिया के कुछ देशों में जाने वाले पहले भारतीय पीएम बने तो कई देशों में दशकों बाद उनके रूप में कोई भारतीय प्रधानमंत्री दौरे पर गया। पीएम मोदी की विदेश यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साधता रहा है। 

English summary :
Between June 2014 and 2018, a total of Rs. 2021 crore was spent on Prime Minister Narendra Modi's foreign visits. This information was given by Minister of State for External Affairs VK Singh in Rajya Sabha. According to information provided by Vijay Kumar Singh, this expenditure was done on PM Modi's journey airplane, its maintenance and hotline.


Web Title: PM narendra modi's foreign tour cost 2021rupees between 2014 to 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे