लाइव न्यूज़ :

स्वीडन में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा- देश को ट्रांसफॉर्म करके रहेंगे

By स्वाति सिंह | Updated: April 18, 2018 10:12 IST

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी भाषा या स्थितियां-परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, पर एक बात है जो हम सभी को एक धागे में पिरोती है। और वह है भारतीय होने का गर्व।

Open in App

स्टॉकहोम, 18 मार्च: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेने के गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी भाषा या स्थितियां-परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, पर एक बात है जो हम सभी को एक धागे में पिरोती है। और वह है भारतीय होने का गर्व। 

पीएम मोदी ने वहां अपने कार्यकाल की सभी योजनाओं गिनवाई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बिजनेस करना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत 42 रैंक की छलांग लगाकर पहली बार 'इज ऑफ डूइंग' बिजनेस के मामले में टॉप 100 में आया है। अफ्रीका हो या पैसिफिक ओसीन के छोटे देश, या फिर आसियान या यूरोप या एशिया, सभी आज भारत को एक विश्वसनीय साथी, एक भरोसेमंद मित्र के रूप में देख रहे हैं। 

पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि भारत का स्पेस प्रोग्राम अभी उच्चतम स्तर पर है। उन्होंने कहा 'हमारी टेक्नॉलिजी को दुनिया भी लोहा मानती है। भारत ने दक्षिण एशिया सेटेलाइट लांच की है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा स्पेस प्रोग्राम भी काफी बेहतर हो गया है। देश के भीतर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया गया। 

इस सम्मेलन में मोदी ने डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोक्की रासमुसेन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा सिपिला, आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरिन जैकोब्सडॉटिर, नॉर्वे की पधानमंत्री एर्ना सोल्बर्ग और स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लॉफवेन के साथ हिस्सा लिया। बता दें कि मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं। इसके बाद वह ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह