लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के होने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए PM मोदी ने भेजा ये खास गिफ्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: August 10, 2018 22:45 IST

25 जुलाई को हुए आम चुनाव में 65 वर्षीय खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। 342 सीटों वाली नेशनल एसेंबली के लिए 272 सीटों पर चुनाव हुआ था। जिसमें से इमरान की पार्टी ने 116 सीटों पर चुनाव जीता है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: पाकिस्तान में हाल ही में हुए 11वां आम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इमरान खान सत्ता संभालने जा रहे हैं। 18 अगस्त को वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इमरान की पार्टी के जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कॉल करके बधाई दी थी। अब पीएम मोदी ने पाकिस्तान के होने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए गिफ्ट भेजा है। नरेंद्र मोदी ने हाई कमीशनर अजय बसारिया के जरिए इमरान के लिए बतौर गिफ्ट बैट भेजा है। 

खबरों की माने तो, पीएम मोदी ने भारत से इमरान के लिए जो बैट भेजा है, उसमें पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के सिग्नेचर है। गिफ्ट के साथ ही, उन्होंने इमरान के लिए खास संदेश भी भेजा है। हाई कमीशनर अजय बसारिया ने इमरान खान से कई मु्ददों पर चर्चा भी की है। साथ ही भारत-पाकिस्तान संबंधों में संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया है।

गौरतलब है कि 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तहरीक-ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान को चुनाव में जीत के लिए कॉल करके बधाई दी थी। फोन कॉल के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और इमरान खान ने पाकिस्तान में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होने की उम्मीद जताई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच विकास और शांति के बारे में भी जिक्र किया।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी