पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर ऐसे किया उन्हें याद, दी श्रद्धांजलि

By विनीत कुमार | Published: November 14, 2019 08:14 AM2019-11-14T08:14:13+5:302019-11-14T08:14:13+5:30

पीएम मोदी फिलहाल 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील में हैं। जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

Pm Narendra modi pays tributes to Indian first pm Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary | पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर ऐसे किया उन्हें याद, दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने किया पंडित नेहरू को याद (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहली प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर पंडित नेहरू को याद किया। इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर ट्वीट कर लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर हमारी उन्हें श्रद्धांजलि।'

पीएम मोदी फिलहाल 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील में हैं। बता दें कि भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।

Web Title: Pm Narendra modi pays tributes to Indian first pm Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे