लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के झारखंड दौरे को लेकर काले रंग का दहशत, जूते-चप्पल से लेकर हर चीज पर लगाया बैन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2018 16:27 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्र में पुलिस अधीक्षक ने साफ लिखा है कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पलामू जिला में परिभ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को झारखंड के पलामू में प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, सभास्थल पर विभिन्न जिलों से आनेवाले विभिन्न विभागों के कर्मियों-आम लोगों को काला रंग के वस्त्र एवं काला रंग का सामान लेकर नहीं आने का फरमान जारी किया गया है. इस बावत पलामू के पुलिस अधीक्षक ने चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू के उपायुक्तों को एक पत्र भेजा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्र में पुलिस अधीक्षक ने साफ लिखा है कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पलामू जिला में परिभ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसलिए जिले के विभिन्न विभागों के कर्मियों के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जो लोग लाये जा रहे हैं, उन्हें पूर्व से ही निर्देशित कर दिया जाय कि वे काले रंग का पोशाक जैसे काले रंग का चादर, पैंट, शर्ट, कोर्ट, स्वेटर, मफलर, टाई, जूता, मोजा आदि पहनकर या काला रंग का बैग, पर्स, कपड़ा आदि लेकर सभास्थल पर न आये तथा सभी कर्मी, लोग अपने साथ कोई भी पहचान पत्र अवश्य लावें. 

इस पत्र की प्रतिलिपि पलामू और हजारीबाग के मंडलीय आयुक्तों तथा पलामू क्षेत्र के डीआईजी को भी सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक के इस पत्र ने दो बातों को रेखांकित कर दिया है कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित परिभ्रमण यात्रा में भीड़ जुटाने का काम, इन जिलों के विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने संभाल लिया हैं. 

ऐसे में कहा जा रहा है कि पूर्व में जो भीड़ जुटाने का काम पार्टी या प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर निर्भर करता था. लेकिन, अब भीड़ जुटाने का काम भाजपा शासित राज्यों में विभागीय अधिकारी संभालने लगे हैं. यही नहीं अधिकारियों को इस बात का भय भी सताने लगा है कि अगर काला रंग का मामला, येन-केन प्रकारेण भी उठ गया तो उनका कैरियर चौपट करने में भाजपा शासित राज्य के नेता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. 

शायद यही कारण है कि काले रंग का जूता पर भी आफत आने लगा है, जो शायद सभी पहनते हैं. लेकिन अब काले रंग दहशत के कारण अब काले रंग का जूता भी इस परिभ्रमण कार्यक्रम में प्रतिबंधित कर दिया गया है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ