झारखंड: पलामू में बोले PM मोदी, कांग्रेस के लिए महज वोट बैंक हैं किसान

By स्वाति सिंह | Published: January 5, 2019 12:52 PM2019-01-05T12:52:04+5:302019-01-05T12:52:04+5:30

पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा 'देश के उज्जवल भविष्य के लिए देश के किसानों को ताकतवर बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहें है।'

PM narendra modi is addressing a gathering in Palamu, Jharkhand | झारखंड: पलामू में बोले PM मोदी, कांग्रेस के लिए महज वोट बैंक हैं किसान

झारखंड: पलामू में बोले PM मोदी, कांग्रेस के लिए महज वोट बैंक हैं किसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड में 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के लाभार्थियों में से पांच को उनके मकानों की चाबी सौंपी। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 'पूर्व सरकारों को झारखंड के किसानों के हितों की परवाह नहीं थी, मंडल बांध परियोजना में देरी इसका सबूत है' पीएम मोदी ने आगे कहा 'कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक है लेकिन हमारे लिए किसान हमारा अन्नदाता है, कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है।'

उन्होंने कहा 'कांग्रेस की सरकारों ने समय रहते किसान हितों की परियोजनाओं को पूरे कर दिया होता तो आज किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले कांग्रेस सरकारों ने किसानों को कर्ज लेने पर मजबूर किया और आज कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है'।

पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा 'देश के उज्जवल भविष्य के लिए देश के किसानों को ताकतवर बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहें है। हम किसानों और देश की सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य कर रहें है। बीच से बाज़ार तक नई व्यवस्था खड़ी करके हम किसान को सशक्त कर रहें है।'

उन्होंने कहा 'हमारी सरकार में दलालों और बिचौलियों की कोई जगह नहीं है, हम सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधा पैसा जमा करके पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य कर रही है।पहले की योजनाएं जो नामों के आधार पर चली वो आज जमीन पर दिखाई नहीं पड़ती हैं, हमारी सरकार नाम के झगड़ों में ना पड़कर काम करने पर विश्वास करती है।'

इस दौरान पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर भी इशारों में हमला किया।उन्होंने 'जब देश में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी तो उन्होंने पांच साल में गावों में सिर्फ 25 लाख कर बनवाये थे और हमनें 5 साल से भी कम समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बनवा दिये हैं।पहले जो घर मिलते थे उसमें सिर्फ खाली चार दीवारें होती थीं लेकिन अब जो घर मिल रहे हैं उसमें तमाम मूल सुविधाएं हैं, जो एक परिवार के लिए ज़रूरी होती हैं।'
 

Web Title: PM narendra modi is addressing a gathering in Palamu, Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे