लाइव न्यूज़ :

आज 5 राज्यों के गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: June 29, 2018 01:15 IST

सरकार ने मिलों पर गन्ना किसानों के लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के भारी बकाए के मद्देनजर हाल में चीनी मिलों की मदद के लिए 8,500 करोड़ रुपये का पैकज मंजूर किया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों के करीब 150 गन्ना उत्पादक किसानों से आज बातचीत करेंगे। यहां वह मिल पर उनके गन्ने के बकाए के भुगतान के लिए सरकार द्वारा उठाये गए हालिया कदमों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार ने मिलों पर गन्ना किसानों के लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के भारी बकाए के मद्देनजर हाल में चीनी मिलों की मदद के लिए 8,500 करोड़ रुपये का पैकज मंजूर किया था। 

ये भी पढ़ें: झारखंडः पत्थलगड़ी विवाद के बाद उत्पन्न हुआ तनाव, पुलिस के डर से गांव खाली कर भागे ग्रामीण 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री लोक कल्याण मार्ग में 29 जून 2018 को करीब 150 गन्ना किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करेंगे।' इसमें उत्तरप्रदेश , महाराष्ट्र , कर्नाटक , उत्तराखंड और पंजाब के किसान होंगे। बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान गन्ना क्षेत्र के लिए उठाये गए सरकारी कदमों पर चर्चा की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक घमासान पर कुमार विश्वास का वीडियो, 'फर्जी राष्ट्रवादियों' के लिए सुनाया चाणक्य का ये किस्सा

उल्लेखनीय है कि सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान में चीनी मिलों को सक्षम बनाने के लिए पिछले पांच सालों के दौरान केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें चीनी का आयात शुल्क दोगुना कर 100 प्रतिशत करना , निर्यात शुल्क समाप्त करना और 8500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देना शामिल है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया