दिवंगत अजितदादा पवार के सपनों को साकार करेंगी?, पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 18:55 IST2026-01-31T18:29:32+5:302026-01-31T18:55:23+5:30
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को मुंबई में एक समारोह में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

photo-ani
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के सपनों को साकार करेंगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को मुंबई में एक समारोह में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी।
PM Modi (@narendramodi) posts, "Best wishes to Sunetra Pawar Ji as she begins her tenure as Deputy Chief Minister of Maharashtra, the first woman to hold this responsibility. I am confident she will work tirelessly for the welfare of the people of the state and fulfil the vision… pic.twitter.com/9w57nr01Pl
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2026
#WATCH | Mumbai | Sunetra Pawar, leader of the NCP legislative party and wife of late Deputy Chief Minister Ajit Pawar, reaches Lok Bhavan for her swearing-in ceremony as the Deputy Chief Minister of Maharashtra. pic.twitter.com/HNKSDLSwpJ
— ANI (@ANI) January 31, 2026
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को मुंबई में एक समारोह में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुकीं सुनेत्रा को यहां लोक भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सुनेत्रा अजित पवार जी को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 31, 2026
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी के कुशल नेतृत्व में जारी महाराष्ट्र की विकास यात्रा को आप नई…
इससे पहले दिन में, उन्हें औपचारिक रूप से राकांपा विधायक दल का नेता चुना गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राकांपा के घटक वाली ‘महायुति’ सरकार में अजित पवार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री थे। उनकी 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
#WATCH मुंबई | NCP नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी, सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद अपने घर पहुंचीं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2026
(सोर्स: NCP) pic.twitter.com/8jIzxc9vWc
सुनेत्रा पवार जब शपथ लेने के लिए उठीं तो ‘अजित दादा अमर रहें’ जैसे नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल सहित अन्य लोग समारोह में उपस्थित थे। सुनेत्रा पवार के छोटे बेटे जय पवार और उनकी पत्नी भी शपथग्रहण समारोह में मौजूद थीं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Sunetra Pawar, leader of the NCP legislative party and wife of late Deputy CM Ajit Pawar, takes oath as Deputy CM of Maharashtra at the Lok Bhavan
— ANI (@ANI) January 31, 2026
Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CM Eknath Shinde and other leaders present. pic.twitter.com/qL8IIvNeoR
VIDEO | Mumbai: As Sunetra Pawar sworn in as Maharashtra's first woman deputy chief minister, Union Minister Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) says, “I feel that Ajit Dada Pawar was a very noble person and someone who worked tirelessly. Just three days ago, he passed away in an… pic.twitter.com/xSgWCDqZCh
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2026
सुनेत्रा राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। उनके बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है जो उनके पति अजित पवार के निधन से खाली हुई है। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाली और चर्चाओं से दूर रहने वाली सुनेत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने चुनावी करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने पवार परिवार के गृह क्षेत्र बारामती में अपनी ननद और मौजूदा राकांपा (शप) की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था। सुले से हारने के बाद, वह राज्यसभा के लिए चुनी गईं। सुनेत्रा पवार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती राकांपा को एकजुट रखना और भाजपा तथा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन की राजनीति को संभालना है। लेकिन उनकी तात्कालिक चुनौती यह तय करना होगा कि राकांपा का राकांपा (शप) के साथ बहुप्रतीक्षित विलय को आगे बढ़ाया जाए या नहीं।