बिहार से जुड़े हैं पीएम मोदी पर हमले की साजिश के तार, कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 24, 2018 09:58 PM2018-06-24T21:58:12+5:302018-06-24T22:48:30+5:30

मुंगेर से कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव गिरफ्तार

PM Narendra Modi Attack plot linked to Bihar, one arrested | बिहार से जुड़े हैं पीएम मोदी पर हमले की साजिश के तार, कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव गिरफ्तार

बिहार से जुड़े हैं पीएम मोदी पर हमले की साजिश के तार, कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव गिरफ्तार

एस.पी.सिन्हा।
24 जून, पटनाः 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश से बिहार के तार जुड़ते नजर आने लगे हैं। सूबे के मुंगेर से बुधवार की देर रात गिरफ्तार किए गए कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव उर्फ राजेंद्र की गिरफ्तारी के बाद इस बात के प्रमाण मिलने की बात बताई जा रही है। मामले की गहन जांच में जुटी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम पिछले 15 दिनों से उस पर नजर रखी हुई थी।

आईबी से ली गई रिपोर्ट के सत्यापन के बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार कोरेगांव -भीमा हिंसा मामले में पिछले सात जून को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार चार बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी और पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर टीम ने उमेश यादव को निशाने पर लिया था। गिरफ्तार चार नक्सलियों में से एक रोना विल्सन के घर से एक पत्र बरामद किया गया था। इसी पत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नक्सली हमले की साजिश का भंडाफोड़ हुआ था।

आईबी सूत्रों के अनुसार कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र स्थित खेरिया गांव में उमेश का घर है। उमेश यादव पिछले 30 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा है। फिलहाल वह यूपी और बिहार के एरिया कमांडर का दायित्व निभा रहा था। वह नक्सली संगठन की केंद्रीय कोर कमेटी से भी पिछले एक दशक से जुड़ा है। 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश में भी उसकी भागीदारी थी।  17 साल की उम्र में घर से भाग गया था ग्रामीणों के अनुसार लगभग 17 वर्ष की आयु में वह घर से भाग गया था। इसके बाद वह नक्सलियों के संगत में आया और संगठन में अपनी गहरी पैठ बना ली। कुछ वर्ष पूर्व भी उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर उसकी रिहाई हो गई थी। लेकिन इस बार फिर से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि उमेश पिछले 20 वर्षों से परिवार के साथ-साथ गांव से भी किनारा कर रखा है। वह कभी-कभार ही गांव आता था। मुंगेर में ही उसने अपना बसेरा बनाया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: PM Narendra Modi Attack plot linked to Bihar, one arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे