Diwali 2023: देशवासियों को पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- "यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि लाए"

By धीरज मिश्रा | Published: November 12, 2023 09:43 AM2023-11-12T09:43:05+5:302023-11-12T10:33:20+5:30

दीपावली का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों का शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य लाए।

PM modi wished the festival of light deepawali to everyone | Diwali 2023: देशवासियों को पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- "यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि लाए"

फाइल फोटो

Highlightsपीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी पीएम मोदी ने कहा, लोकल फॉर वोकल अभियान को मिल रहा है समर्थन पीएम मोदी ने कहा, अयोध्या में 22.23 लाख दीये जलाकर गत वर्ष के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया

PM MODI: दीपावली का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों का शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य लाए।

इस साल दीपावली के मौके पर पीएम मोदी देश के जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। पीएम मोदी इससे पहले भी देश के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मना चुके हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। 

पीएम मोदी के अभियान को देशभर के लोगों ने दिया अपना समर्थन

पीएम मोदी ने कहा कि इस दीपावली देखने में मिल रहा है कि लोगों ने भारी संख्या में वोकल फॉर लोकल अभियान में अपना समर्थन दिया है। देश भर में प्रसिद्ध हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वोकल पर लोकल अभियान को सार्थक करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका समर्थन किया। मालूम हो कि पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी दीपावली के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर लोकर फॉर वोकल अभियान को सफल बनाने के लिए मिट्टी के उत्पाद खरीदे थे।

पीएम मोदी ने उन सभी की सराहना की है जो वोकल फॉर लोकल अभियान में सरकार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र लक्ष्य है कि स्वेदशी व्यवसायों को सशक्त बनाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। 

अयोध्या में बना नया रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में शनिवार को एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। दीपावली के मौके पर गत वर्ष अयोध्या में 15.76 लाख दीये जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। लेकिन इस साल 22.23 लाख दीये जलाकर गत वर्ष के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया। साथ ही इस उपलब्धि को गिनीज ऑफ बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। 

Web Title: PM modi wished the festival of light deepawali to everyone

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे