11 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे नागपुर का दौरा, इस दौरान 10 किलोमीटर तक समृद्धि महामार्ग का भी करेंगे सफर

By फहीम ख़ान | Published: December 8, 2022 11:16 PM2022-12-08T23:16:26+5:302022-12-08T23:26:10+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री का सुबह 9:25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा। इसके बाद दोपहर के 12:55 पर वे नागपुर से गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे।

PM Modi will visit Nagpur on December 11 during this he will also travel 10 km Samruddhi Mahamarg | 11 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे नागपुर का दौरा, इस दौरान 10 किलोमीटर तक समृद्धि महामार्ग का भी करेंगे सफर

फोटो सोर्स: लोकमत

Highlightsपीएम मोदी 11 दिसंबर को नागपुर का दौरा करने वाले है। इस दौरान 10 किलोमीटर तक वे समृद्धि महामार्ग का सफर भी करेंगे। यही नहीं वे इस दौरान कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 दिसंबर को एक दिवसीय नागपुर दौरे को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में हर छोटी-बड़ी बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी बीच प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नागपुर दौरे के दौरान समृद्धि महामार्ग पर 10 किलोमीटर का सफर भी करेंगे।

लोकमत समाचार को मिली जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री का सुबह 9:25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा। इसके बाद दोपहर के 12:55 पर वे नागपुर से गोवा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे नागपुर में एम्स का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे। 

इसके अलावा वे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। यही नहीं पीएम मोदी द्वारा मेट्रो फ्रीडम पार्क का निरीक्षण, मेट्रो रेल के मार्गों एवं समृद्धि महामार्ग का लोकार्पण भी उनके हाथों किया जाएगा।

ऐसा होगा पीएम का दौरा


समय                     स्थान
सुबह 7. 50             दिल्ली से रवाना
सुबह 9. 25             नागपुर एयरपोर्ट पर आगमन
सुबह 9. 40             सड़क मार्ग से नागपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन
सुबह 9. 55            नागपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान
सुबह 10. 00         फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे
सुबह 10. 10         तक मेट्रो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद विशेष मेट्रो रेल से खापरी के लिए प्रस्थान
सुबह 10. 20          खापरी मेट्रो स्टेशन पर आगमन और मेट्रो के दो चरणों का लोकार्पण
सुबह 10. 30           खापरी मेट्रो स्टेशन से सड़क मार्ग से समृद्धि महामार्ग के लिए प्रस्थान
सुबह 10. 45             समृद्धि महामार्ग के एंट्री प्वाइंट पर आगमन
सुबह 10. 45 से 11    समृद्धि महामार्ग के 10 किलोमीटर का अवलोकन एवं महामार्ग का लोकार्पण
सुबह 11                    सड़क मार्ग से प्रस्थान
सुबह 11. 15             मिहान, एम्स में आगमन एवं नागपुर एम्स का औपचारिक उद्घाटन
सुबह 11. 25             सड़क मार्ग से प्रस्थान
सुबह 11. 30             एम्स के टेम्पल ग्राउंड पर सार्वजनिक कार्यक्रम, कई परियोजनाओं का शीलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
दोपहर 12. 35             नागपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
दोपहर 12. 55             गोवा के लिए विमान से प्रस्थान

(नोट : कार्यक्रम में अंतिम समय पर बदलाव भी संभव है।)
 

Web Title: PM Modi will visit Nagpur on December 11 during this he will also travel 10 km Samruddhi Mahamarg

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे