लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग आदिवासी दंपति की पीएम मोदी ने की तारीफ, केरल में उसके समुदाय ने बस्ती से निकाला

By भाषा | Updated: November 22, 2019 19:47 IST

इडुक्की जिले के जंगलों में स्थित एदमालकुडी बस्ती के निवासी पी वी चिन्नाथम्पी (77) और मनियम्मा (62) को इस महीने की शुरुआत में वहां की एक सभा ‘‘ओरूकोट्टम’’ ने उन्हें उनके गांव से निकाल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति ने कथित रूप से एक ऐसी पुस्तक लिखने में ‘मदद’ की, जिसमें उसे (समुदाय) को गलत रूप में प्रदर्शित किया गया है। मुरलीधरन ने कहा, “मंत्री ने हमने कहा है कि वह देवीकुलम के विधायक एस राजेंद्रन से बात करेंगे।

केरल के एक घने वन क्षेत्र में पुस्तकालय खोलने के लिये जिस बुजुर्ग आदिवासी दंपति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में तारीफ की थी, उसे उसके समुदाय के लोगों ने बस्ती से निकाल दिया है।

समुदाय के लोगों का आरोप है कि दंपति ने कथित रूप से एक ऐसी पुस्तक लिखने में ‘मदद’ की, जिसमें उसे (समुदाय) को गलत रूप में प्रदर्शित किया गया है। इडुक्की जिले के जंगलों में स्थित एदमालकुडी बस्ती के निवासी पी वी चिन्नाथम्पी (77) और मनियम्मा (62) को इस महीने की शुरुआत में वहां की एक सभा ‘‘ओरूकोट्टम’’ ने उन्हें उनके गांव से निकाल दिया।

इसके बाद से दंपती मदद मांगते हुए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने इस मामले में शिक्षक-लेखक पी के मुरलीधरन के साथ गुरुवार को यहां राज्य के अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण मंत्री ए के बालन से भेंट की और इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। मंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुरलीधरन ने कहा, “मंत्री ने हमने कहा है कि वह देवीकुलम के विधायक एस राजेंद्रन से बात करेंगे। फिलहाल वे अपने गांव नहीं जा सकते हैं।” मुरलीधरन ने 2012 में पुस्तकालय खोलने के लिए इस दंपत्ति की मदद की थी। चिन्नाथम्पी और उनकी पत्नी यहां के निकट स्थित मुरलीधरन के घर में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वे दूसरों की दया के भरोसे कब तक रह सकते हैं।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पुस्तकालय खोलने के उनके प्रयासों की इस साल जून में अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में तारीफ की थी। चिन्नाथम्पी और मनियम्मा पर आरोप है कि उन्होंने मुरलीधरन को एक ऐसी पुस्तक लिखने में मदद की, जिसमें उनके मुथुवन आदिवासी समुदाय को गलत तरीके से दर्शाया गया है।

मुरलीधरन ने कहा कि उन्होंने अपनी पुस्तक “एदामलाक्कुदी : ओरुम, पोरुलुम” 2014 में लिखी थी और अब तक इसे लेकर कोई समस्या नहीं थी। इस बारे में राजेंद्रन ने कहा कि किसी को कहीं से बहिष्कृत करने का अधिकार किसी के पास नहीं है और वह ग्राम पंचायत से इस बारे में बात करेंगे। उल्लेखनीय है कि एदमालकुडी बस्ती देवीकुलम ताकुल में स्थित है। 2010 में राज्य में बना यह पहला आदिवासी ग्राम पंचायत है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां