लाइव न्यूज़ :

बंगाल में अब होंगे दो तरह के वैक्सीन सर्टिफिकेट, पीएम मोदी और ममता बनर्जी दोनों की तस्वीर आएगी नजर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 5, 2021 21:33 IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने थी, हालांकि अब यह विवाद थमता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीन सर्टिफिकेट विवाद में राज्य सरकार ने निकाला समाधान। वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी और ममता बनर्जी दोनों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। राज्य सरकार के फैसले के बाद दो तरह के सर्टिफिकेट मिलेंगे। 

पश्चिम बंगाल में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने थी, हालांकि अब यह विवाद थमता नजर आ रहा है। बंगाल में 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों को दो तरह के वैक्सीन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। जिनमें से एक में पीएम मोदी की तस्वीर होगी और दूसरे में ममता बनर्जी की। 

जानकारी के मुताबिक, केंद्र द्वारा मुफ्त भेजी गई वैक्सीन पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाई जाएगी। वहीं राज्य द्वारा खरीदी गई वैक्सीन पर ममता बनर्जी की तस्वीर नजर आएगी। 

ऐसे बढ़ा था विवाद 

कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर होती है। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐलान किया कि 18 से 45 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन मिलने के बाद ममता बनर्जी की तस्वीर वाले सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके बाद भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा अपमान बताया था। 

वैक्सीन सर्टिफिकेट पर दो तरह की फोटो

बंगाल सरकार ने कहा है कि  राज्य सरकार द्वारा खरीदी गई वैक्सीन पर ममता बनर्जी और केंद्र द्वारा दी गई वैक्सीन पर पीएम मोदी की तस्वीर होगी। बंगाल प्रशासक मंडल के अध्यक्ष फिरहाद हाकिम केएमसी ने कहा कि राज्य सरकार की वैक्सीन सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर ही मिल सकेंगी। सरकार के फैसले से साफ है कि अब राज्य में दो तरह के सर्टिफिकेट हो जाएंगे। 

इन राज्यों में हटी पीएम मोदी की तस्वीर 

देश के कुछ राज्यों में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर से पीएम मोदी की तस्वीर पहले ही हट चुकी है। पश्चिम बंगाल से पहले झारखंड, पंजाब और छत्तीसगढ़ में वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं है। 

फोटो पर पहले भी विवाद

बंगाल चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी की वैक्सीन सर्टिफिकेट पर तस्वीर को लेकर विवाद हुआ था। तृणमूल इस मुद्दे को चुनाव आयोग तक लेकर गई थी। पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा था कि पीएम मोदी की तस्वीर कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट पर लगाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। 

टॅग्स :भारतममता बनर्जीमोदीमोदी सरकारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?