बिहार: देश में मचे बवाल के लिए राजद के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने पीएम मोदी को बताया जिम्मेवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 11, 2022 07:46 PM2022-06-11T19:46:21+5:302022-06-11T19:46:21+5:30

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि देश चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से देश की राजनीति का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

PM Modi is a responsible for violence in several parts in country says shivanand tiwari | बिहार: देश में मचे बवाल के लिए राजद के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने पीएम मोदी को बताया जिम्मेवार

बिहार: देश में मचे बवाल के लिए राजद के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने पीएम मोदी को बताया जिम्मेवार

Highlightsशिवानंद तिवारी का पीएम मोदी पर राजनितिक आरोप तिवारी ने कहा- मोदी राज में देश चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया हैइसके लिए पीएम मोदी की जवाबदेही तय करने की कही बात

पटना: भाजपा से निलंबित की जा चुकी नूपुर शर्मा के बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में में भारी बवाल देखने को मिला है। इस बीच राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि देश चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से देश की राजनीति का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

इसलिए देश में आज जो चिंताजनक परिस्थिति पैदा हुई है, उसकी जवाबदेही उन्हीं को लेनी होगी। देश के मौजूदा हालात के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। तिवारी ने कहा कि हालात को संभालने के लिए भाजपा नेतृत्व में धैर्य और परिपक्वता दिखाई नहीं देती है। यह मामला ऐसा है, जिसे किसी बुलडोजर के सहारे नहीं निपटा सकता है। 

उन्होंने कहा कि धर्म संसद में मुस्लिम जनसंहार का आह्वान करते वीडियो को पूरा देश ने देखा है। जिस महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर प्रधानमंत्री प्रति वर्ष फूल अर्पित करते हैं, उनको गाली दी गई। जगह-जगह गरीब मुसलमानों को घेर कर जय श्रीराम का नारा लगवाने की घटना का वीडियो दिखाई देता है। लेकिन प्रधानमंत्री ने इन सब घटनाओं के विरूद्ध अपना मुंह कभी नहीं खोला। उनके मौन ने या कभी-कभी उनकी भाषा ने उन्मादी तत्वों का मन बढ़ाया। 

उन्होंने कहा कि बात बढ़कर पैगंबर साहब को अपमानित करने की हद तक चली गई। यहीं से मामला बेकाबू होता दिखाई देने लगा है। मुस्लिम समुदाय में कई फिरके हैं। लेकिन ईश्वर के बाद या उन्हीं की तरह हर मुसलमानों के लिए पैगम्बर साहब इबादत की जगह रखते हैं। इसलिए यह मामला अब देश के अंदर का ही नहीं रह गया।  

उन्होंने कहा की नरेन्द्र मोदी के 8 साल के शासन में पहली बार परीक्षा शुरू हुई है। उनका इस परीक्षा में सफल होना जरूरी है। उन्हें देश को बताना होगा कि जैसा अभी तक चल रहा है वैसा आगे नहीं चलेगा। सविंधान के तहत सभी धर्मों और नागरिकों को बराबरी का दर्जा दिया जाएगा। हिंदुओं का उदार चेता बहुमत देश में आज जो कुछ हो रहा है, उसको नापसंद करता है। लेकिन कट्टर वादियों द्वारा सत्ता के समर्थन से जो तांडव मचाया जा रहा है, उसका सक्रिय विरोध नहीं कर हो पा रहा है। लेकिन टीवी बहस में नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर साहब के विरूद्ध अपमान जनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम देशों में जैसी प्रतिक्रिया हुई, उससे देश में मुसलमानों को बल मिला है।
 

Web Title: PM Modi is a responsible for violence in several parts in country says shivanand tiwari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे