लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने पाकिस्तानी जनता को दी नेशनल डे की बधाई, इमरान खान ने ट्वीट किया संदेश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 23, 2019 02:30 IST

इमरान खाने के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक संदेश ट्वीट किया है। इमरान खान के मुताबिक इस संदेश में पीएम मोदी ने पाकिस्तान की जनता को नेशनल डे की बधाई दी है। इमरान खान ने बताया कि पीएम मोदी से एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें लिखा है, 'पाकिस्तान के नेशनल डे के मौके पर पाकिस्तान के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं। यही वक्त है जब लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए उप-महाद्वीप के लोगों को साथ आना चाहिए और एक आतंक और हिंसामुक्त माहौल बनाना चाहिए।' इमरान खाने के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इमरान खान ने पीएम मोदी के इस संदेश का स्वागत किया है। उन्होंने भारत के साथ व्यापक बातचीत की बात कही है। साथ ही उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के साथ दोनों देशों के बीच शांति और सद्भावना के नए रिश्ते बनाने की बात कही।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इमरान खान के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'एक तरफ भारत सरकार नेशनल डे पर पाकिस्तान का बहिष्कार करती है, वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी इमरान खान को बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी अपना रुख स्पष्ट करें। देश जानना चाहता है।'

मोदी का यह संदेश पुलवामा हमले के बाद परमाणु संपन्न दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में आये जबरदस्त तनाव के बीच आया है। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकाने पर हवाई कार्रवाई की थी।

उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को यहां नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में देश के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। भारत ने कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से कई अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किये जाने पर विरोध भी जताया था। इमरान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर ट्वीट किया। खान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का संदेश मिला, जिसमें लिखा है : मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश की जनता और बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह वक्त है जब उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें।’’

टॅग्स :इमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील