मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर G-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

By भाषा | Published: December 2, 2018 01:43 AM2018-12-02T01:43:34+5:302018-12-02T01:54:05+5:30

जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। मोदी ने यहां अर्जेंटीना की राजधानी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में यह घोषणा की।

PM Modi at G20 Summit: hosting G20 summit India in 2022 | मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर G-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर G-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

भारत 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यह घोषणा की। उस साल देश की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं।

जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। मोदी ने यहां अर्जेंटीना की राजधानी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में यह घोषणा की। वर्ष 2022 में जी 20 सम्मेलन की मेजबानी इटली को करनी थी।

मोदी ने भारत को इसकी मेजबानी मिलने के बाद इसके लिए इटली का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया। वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं।





प्रधानमंत्री ने घोषणा के बाद ट्वीट किया, ‘‘वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। उस विशेष वर्ष में, भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने की आशा करता है। विश्व की सबसे तेजी से उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में आइए। भारत के समृद्ध इतिहास और विविधता को जानिए और भारत के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का अनुभव लीजिए।’’ 

Web Title: PM Modi at G20 Summit: hosting G20 summit India in 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे