लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- न्यू इंडिया में भ्रष्टाचार कभी भी एक विकल्प नहीं हो सकता 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 11:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया में युवाओं के सरनेम मायने नहीं रखते, जो मायने रखता है वह यह कि वे अपना नाम बनाने की क्षमता रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि आज लोग कहते हैं कि हम स्वच्छ भारत बनाकर रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि अब आम लोग रेलवे स्टेशनों पर WiFi सुविधाओं का उपयोग करने लगे हैं। क्या कभी किसी ने सोचा था कि यह संभव हो पाएगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव में कहा कि लोगों और संगठनों के बीच संवाद अवश्य होना चाहिए, भले ही उनके सोचने का तरीका कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि ‘लाइसेंस राज‘ ’और ‘परमिट राज’ की आर्थिक संस्कृति व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आड़े आ रही थी। दरअसल, पीएम मोदी आज (30 अगस्त) को मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया में युवाओं के सरनेम मायने नहीं रखते, जो मायने रखता है वह यह कि वे अपना नाम बनाने की क्षमता रखते हैं। न्यू इंडिया कुछ लोगों की आवाज नहीं बल्कि हर भारतीय की आवाज है। यह एक ऐसा भारत है, जहां भ्रष्टाचार कभी भी एक विकल्प नहीं हो सकता। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज लोग कहते हैं कि हम स्वच्छ भारत बनाकर रहेंगे। हम भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करके रहेंगे। हम सुशासन को एक जन आंदोलन बना कर रहेंगे। यह सब संभव हुआ है तो केवल दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण। उन्होंने ने कहा कि अब आम लोग रेलवे स्टेशनों पर WiFi सुविधाओं का उपयोग करने लगे हैं। क्या कभी किसी ने सोचा था कि यह संभव हो पाएगा? सिस्टम भी वही हैं और लोग भी वही हैं। अंतर आया है तो केवल काम करने के तरीके में। 

उन्होंने कहा कि हमें हर बात पर सहमत होने की जरूरत नहीं है, सार्वजनिक जीवन में इतनी सभ्यता होनी चाहिए कि विभिन्न विचारधाराओं के लोग एक दूसरे को सुन सकें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos