लाइव न्यूज़ :

हमने महामारी के समय में भी किसानों की ताकत देखी, पीएम मोदी बोले-MSP पर बड़ी खरीद जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2021 14:05 IST

PM Kisan: देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि देश इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है।

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने महामारी के समय में भी भारत के किसानों की ताकत देखी है। रिकॉर्ड उत्पादन के बीच, सरकार ने किसानों की कठिनाइयों को कम करने का भी प्रयास किया। बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने से लेकर किसानों को उनकी उपज को मंडियों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए सरकार ने सभी प्रयास किए।

पीएम मोदी ने कहा कि देश इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर न केवल हमारे लिए गर्व की बात है बल्कि नए संकल्पों और लक्ष्यों का भी अवसर है। इस मौके पर हमें तय करना है कि हम अगले 25 सालों में भारत को कहां देखना चाहते हैं।

पीएम-किसान योजना से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री का यह बयान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले आया है। वह सोमवार को एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किया।

देश के परिश्रमी किसानों के जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना से जिस प्रकार हमारे किसान भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, वो अत्यंत हर्ष का विषय है।’’ पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है।

धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकिसान आंदोलननरेन्द्र सिंह तोमरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप