पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री ने प्रवीण कुमार को बधाई दी
By भाषा | Published: September 3, 2021 09:21 AM2021-09-03T09:21:27+5:302021-09-03T09:21:27+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी और कहा कि यह पदक उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में एशियाई रिकार्ड के साथ पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनके कठिन परिश्रम और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उन्हें बधाइयां। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’पैरालंपिक में भारत ने अभी तक दो स्वर्ण और छह रजत सहित कुल 11 पदक जीते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।