प्रधानमंत्री ने कांस्य जीतने पर हरविंदर को दी बधाई

By भाषा | Published: September 3, 2021 07:11 PM2021-09-03T19:11:22+5:302021-09-03T19:11:22+5:30

PM congratulates Harvinder on winning bronze | प्रधानमंत्री ने कांस्य जीतने पर हरविंदर को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने कांस्य जीतने पर हरविंदर को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले हरविंदर सिंह को शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने खेल के दौरान शानदार कौशल और दृढ़ता का परिचय दिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हरविंदर सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन। उन्होंने शानदार कौशल और दृढ़ता का परिचय देकर पदक हासिल किया। ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाइयां। उनपर गर्व है। आने वाले दिनों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’’हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को पैरालंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक के लिये रोमांचक शूटऑफ में कोरिया के किम मिन सू को मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM congratulates Harvinder on winning bronze

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे