प्रधानमंत्री ने स्वामी शिवमयानंदजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: June 12, 2021 10:06 PM2021-06-12T22:06:56+5:302021-06-12T22:06:56+5:30

PM condoles the death of Swami Shivmayanandji | प्रधानमंत्री ने स्वामी शिवमयानंदजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने स्वामी शिवमयानंदजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 12 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रामकृष्ण मठ और मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंदजी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि संस्कृति तथा अध्यात्म जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

रामकृष्ण मिशन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्वामी शिवमयानंदजी का शुक्रवार रात को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और कोविड-19 से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में हल्की तकलीफ के चलते 22 मई को आरकेएम सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती किया गया था।

स्वामी शिवमयानंदजी की जांच में उसी दिन कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “रामकृष्ण मठ के स्वामी शिवमयानंदजी महाराज सामाजिक उत्थान के विभिन्न सामुदायिक सेवा कार्यों में शामिल थे। संस्कृति और अध्यात्म जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन पर दुखी हूं। ओम शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM condoles the death of Swami Shivmayanandji

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे