लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ भूखंड मालिकों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:57 IST

Open in App

यहां सेक्टर-145 में आवंटित भूखंडों के मालिकों ने रविवार को नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद प्राधिकरण ने सेक्टर को विकसित नहीं किया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले डॉ. अतुल चौधरी ने बताया कि वर्ष 2017 में उन लोगों ने सेक्टर -145 स्थित भूखंडों की रजिस्ट्री कराई थी और 2,200 से ज्यादा भूखंड स्वामी नोएडा प्राधिकरण की उपेक्षा के चलते पूरा पैसा जमा करने के बावजूद बेघर हैं। उनका आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी बार-बार आश्वासन देने के बावजूद संबंधित सेक्टर में विकास कार्य नहीं करा रहे हैं और न ही प्लॉट का रेखांकन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी वहां पर खेती हो रही है, जबकि नोएडा प्राधिकरण ने नक्शे में उनके प्लॉट को वहां आवंटित दिखा रखा है। उनके अनुसार सेक्टर-145 में सड़क, सीवर, बिजली आदि किसी तरह का कोई काम नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही के चलते 2,200 से ज्यादा भूखंड स्वामियों का भविष्य अंधेरे में है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने संबंधित सेक्टर के पास कचरा ‘डंपिंग साइट’ बना दी है, जिससे महामारी फैलने का अंदेशा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

कारोबार28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी बोले-यूपी में 16 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन

क्राइम अलर्टइमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टनोएडा में 65 जगह जाना मना है?, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद हरकत में नोएडा प्रशासन, खतरनाक स्थान चिह्नित?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह